एक्सप्लोरर

क्या डीजल कार आपके लिए रहेगी परफेक्ट? खरीदने से पहले जान लें ये बातें

अगर आप भी डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको पहले इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए. जानिए क्या डीजल कार आपके लिए फायदेमंद रहेगी?

आजकल डीजल कारों की डिमांड काफी बढ़ रही है. ऐसे में अगर आप भी डीजल कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि आपके लिए पेट्रोल या डीजल में से कौन सी कार बेस्ट रहेगी. दरअसल, डीजल कार की बढ़ती डिमांड को देखते हुए कार कंपनियां पेट्रोल के साथ-साथ डीजल कार भी लॉन्च कर रही हैं.

ऐसे में अगर आप रोजाना लंबी दूरी का सफर करते हैं तो आपके लिए पेट्रोल की जगह डीजल कार खरीदना फायदेमंद होगा. डीजल कार आपको अच्छा माइलेज देती हैं और कीमत पेट्रोल से सस्ती होती है. इसी सोच के साथ लोग डीजल वाली कार खरीदते हैं. हालांकि डीजल कार पेट्रोल वाली कार से महंगी होती हैं. ऐसे में आपको कार खरीदना थोड़ा महंगा पड़ सकता है. जानते हैं क्या डीजल कार खरीदना आपके लिए सही साबित होगा.

1- डीजल की कार खरीदते वक्त सबसे अहम बात है कि ये कार पेट्रोल कार के मुकाबले ज्यादा महंगी होती है. आपको ये कीमत कार खरीदते वक्त ही चुकानी पड़ती है. ऐसे में आप जिस बचत के हिसाब से डीजल की कार खरीद रहे हैं. क्या वाकई डीजल की कार खरीदने में आपकी बचत हो रही है?

2- डीजल की कार का इंश्योरेंस आपको कही ज्यादा देना पड़ता है. जबकि पेट्रोल से चलने वाली कार का इंश्योरेंस काफी कम कीमत में हो जाता है.

3- डीजल कारों की सर्विस पेट्रोल कारों के मुकाबले ज्यादा कीमत में होती है. डीजल से चलने वाली कार जितनी पुरानी होती जाती है, मेंटेनेंस का खर्चा और ज्यादा बढ़ जाता है. वहीं कार के इंजन की बात करें तो पेट्रोल इंजन के मुकाबले डीजल इंजन की लाइफ भी कम होती है.

4- अगर आप रोज लंबा सफर करते हैं तो आपके लिए डीजल की कार फायदेमंद है. लेकिन आप लंबी ड्राइविंग नहीं करते तो आपके लिए पेट्रोल कार खरीदने में ही भलाई है.

5- डीजल कार पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक साबित होती हैं. पेट्रोल के मुकाबले डीजल कारों से NO2 का उर्त्सन ज्यादा होता है. जो आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक होता है. डीजल कारों से बढ़ते प्रदूषण की वजह से राजधानी दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: नए लोगो और दमदार लुक के साथ पेश हुईं Kia Sonet और Seltos, ये है खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
Tesla ने बदला Full Self-Driving का नाम, यूरोप में क्यों लिया फैसला?
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget