एक्सप्लोरर

कोरोना काल में कर रहे हैं ट्रैवल, लॉन्ग ड्राइव पर इन टूल्स को जरूर रखें साथ

अगर आप कोरोना के इस दौर में कहीं अपनी कार से लंबा ट्रैवल कर रहे हैं तो कुछ जरूरी टूल्स अपनी कार में रख लें. लंबे सफर में अगर कुछ इमरजेंसी आ जाए और कोई मदद ना मिले तो इन टूल्स से आपकी परेशानी दूर हो सकती है.

आजकल कोरोना के टाइम में ट्रैवलिंग थोड़ी कम है लेकिन फिर भी जिनको काम से कहीं जाना है वो कार से ही जाना प्रेफर कर रहे हैं. ऐसे में कार से ट्रैवल के दौरान आपको कुछ टूल्स अपनी कार में जरूर साथ रखने चाहिए. रास्ते में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाए या कोई इमरजेंसी आ जाए तो काफी परेशानी बढ़ जाती है. खासकर आजकल के समय में जब कोरोना की वजह से कहीं लॉकडाउन है तो कहीं मार्केट बंद हैं.

कई लोग तो एक दूसरे की मदद करने से भी डर रहे हैं. ऐसे में अगर आपकी कार में कोई खराबी आ जाए तो लोग मदद करने में भी संकोच करेंगे. इस मुश्किल वक्त में अगर आपकी कार में ये जरूरी टूल्स हैं तो आप किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है ये टूल किट.

1-स्टेपनी और जैक- ट्रैवलिंग के दौरान स्टेपनी और जैक रखना भी बहुत जरूरी है. वैसे तो ज्यादातर कारों में स्टेपनी (एक्स्ट्रा टायर) आती है लेकिन अगर कभी गलती से उसे बाहर निकाल दिया तो सफर के टाइम पर उसे कार में जरूर रखें. इसके अलावा टायर बदलने में यूज होने वाला टूल जैसे जैक और दूसरी किट भी कार में रखें ताकि टायर चेंज करने की नौबत आए तो खुद ही टायर बदल सकें.

2-पंक्चर किट- वैसे तो आजकल की कारों में ट्यूबलेस टायर होते हैं. जिसमें अगर पंक्चर हो भी जाये तो एकसाथ हवा नहीं निकलती. फिर भी अगर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो पंक्चर किट और एयर कंप्रेसर लेकर जाएं. ताकी पंक्चर की हालत में उसे फिक्स किया जा सके और एयर कंप्रेसर से हवा भी भर सकें. ये टूल ज्यादा महंगे नहीं आते लेकिन इमरजेंसी में बहुत काम आते हैं.

3-इमरजेंसी किट- कार में सफर के दौरान सबसे जरूरी है एक इमरजेंसी किट. जिसमें एक कंबल, कुछ ड्राईफ्रूट् या खाने का ड्राई आयटम, जरूरी दवाई, पानी और एक टार्च होनी चाहिए. इसके अलावा सेफ्टी के लिए एक फायर एसटिंग्युशर भी साथ रखें. लंबे सफर में इमरजेंसी ट्रायंगल रख लेना चाहिए ताकि कार खराब होने पर उसके अपनी कार के पास रखने से दूसरे वाहनों को अलर्ट मिल सके. इसके अलावा इमरजेंसी के लिए सीट बेल्ट कटर और विंडो कटर भी साथ रखें. छोटा सा टूल मुसीबत में बड़ा काम आ सकता है. अगर किसी वजह से कार में फंस जाएं तो इनकी मदद से कार से निकला जा सकता है.

4-जंपर केबल- जंपर केबल भी बहुत काम का टूल है. कई बार ट्रैवलिंग में या पार्किंग में कार की बैटरी डाउन हो जाती है और फिर कार बंद हो जाती है. ऐसे में जंपर केबल की मदद से किसी दूसरी कार की बैटरी में केबल जंपर लगाकर बैटरी को चार्ज कर सकते हैं.

5-दूसरे जरूरी टूल्स- दूर के सफर में एक टो केबल भी काम का टूल है. अनजान जगह पर कई बार किसी मैकेनिक या सर्विस सेंटर का पता या फोन नंबर नहीं होता. ऐसे में अगर किसी वजह से कार बंद हो जाए तो टो केबल की मदद से उसे पास के किसी मैकेनिक के पास ले जा सकते हैं. इसके अलावा कार में मिनी टूल किट होना बेहद जरूरी है क्योंकि सफर के दौरान कार बंद हो जाए और कार पार्ट खोलना पड़े तो टूल किट से खुल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Hyundai i20 के कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानिए कितनी महंगी हुई ये पॉपुलर हैचबैक कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget