एक्सप्लोरर

Windshield Steaming: सर्दियों में जब कार के शीशों पर जमने लगे भाप, तब ये टिप्स अपनाएं आप 

Driving Tips for Winters: सर्दियों में कार कहीं भी आते-जाते समय शीशों को थोड़ा खुला रखकर चलने से कार के अंदर और बाहर का तापमान बराबर बना रहता है. जिससे विंडशील्ड पर जमने वाली स्टीम से बचा जा सकता है.

Car Driving in Winters: सर्दियों में कार चलाते समय शीशों पर अंदर की तरफ से भाप जमने लगती है. जिसकी वजह से कार चलाने में काफी परेशानी होती है, साथ ही किसी भी तरह के हादसे की आशंका बढ़ जाती है. इससे बचने के लिए हम आपको कुछ आसान से उपाय बताने जा रहे हैं. ताकि आगे से आप इस परेशानी से बच सकें.

इसलिए जमती है भाप

कार के शीशों पर भाप जमने का मुख्य कारण, कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर होना है. आपने नोटिस किया होगा, जब कार कहीं खड़ी होती है और खाली होती है. तब अंदर की तरफ से शीशे साफ़ होते हैं, लेकिन जब कार में यात्री सवार होते हैं, तो कार के शीशों में अंदर की तरफ से भाप जमने लगती है. दरअसल यात्रियों के सवार होने के बाद कार के अंदर के तापमान में वृद्धि हो जाती है.

दुर्घटना की आशंका

शीशे पर भाप का जमना यात्रा के समय सीधे-सीधे खतरे को निमंत्रण देने जैसा है. क्योंकि  इसके कारण कार चलाने वाला रास्ता ठीक से नहीं देख पाता. जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है.

शीशों को थोड़ा खुला रखें

सर्दियों में कार से कहीं भी आते-जाते समय शीशों को थोड़ा सा खुला रखकर, इस परेशानी से बचा जा सकता है. इससे कार के अंदर और बाहर का तापमान बराबर बना रहेगा और शीशों पर भाप नहीं जमेगी.

एसी या ब्लोअर का कर सकते हैं प्रयोग

नॉर्मली सर्दियों में कार चलाते वक्त एसी का प्रयोग कम ही लोग करते हैं. लेकिन सर्दियों में एसी चलाने से एसी वेंट में जमने वाली फंगस से भी बचा जा सकता है. इसके अलावा अगर आप एसी का प्रयोग नहीं करना चाहते, तो ब्लोअर का प्रयोग कर सकते हैं. इससे कार के माइलेज पर भी कोई खर्च नहीं पड़ता और विंडशिल पर जमने वाली भाप से भी छुटकारा मिल जाता है. साथ ही कार का केबिन भी गर्म बना रहता है, जिससे ड्राइविंग में भी थोड़ी सहूलियत हो जाती है.

यह भी पढ़ें - Hyundai Creta CNG: सीएनजी वेरिएंट में जल्द लॉन्च हो सकती है हुंडई क्रेटा, इन कारों से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Dzire का Mileage कर देगा खुश! 1 KG CNG में दौड़ेगी इतने KM
नई Dzire का Mileage कर देगा खुश! 1 KG CNG में दौड़ेगी इतने KM
कार लॉक हो गई और चाबी भी अंदर रह गई? बिल्कुल भी न करें ये काम
कार लॉक हो गई और चाबी भी अंदर रह गई? बिल्कुल भी न करें ये काम
Delhi-NCR वालों की मौज! 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में
Delhi-NCR वालों की मौज! 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में
10 मिनट में चार्ज होगी कार की बैटरी, चीन की Sunwoda EVB की दावा
10 मिनट में चार्ज होगी कार की बैटरी, चीन की Sunwoda EVB की दावा

वीडियोज

क्या सच में Sahil Wakode को जाति सूचक बात कही गई?
Owaisi से दूरी क्यों बना रही SP?
27 के चुनाव से पहले यूपी में महाभारत!
Tu Hi Re Dil Mein:😱Sanjay-Swati का बेपनाह प्यार! Swati के इश्क में सब भूल बैठा शादीशुदा Sanjay! #sbs
Bollywood News: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म ‘वन’, गाने पर लगा चोरी का आरोप (21.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राम मंदिर चढ़ावा: CCTV में कैद चोरी की 105 घटनाएं, SIT को SC से चार्जशीट फाइल की इजाजत
राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, 'मुझे लगता है कि देश में...'
राजस्थान निकाय अध्यक्ष रिजल्ट पर रांका बोले, 'मुझे लगता है कि देश में...'
Jio Hotstar का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
जियो हॉटस्टार का धमाका, नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, रिलीज हुईं साउथ-बॉलीवुड की 12 फिल्में
जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, 'कभी नहीं सोचा था कि...'
जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, 'कभी नहीं सोचा था कि...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
जमुई घटना पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा - ' अगर सच कहूं तो...'
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की TMC का लोगो जारी, सामने आई फोटो
बंगाल उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी की TMC का लोगो जारी, सामने आई फोटो
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
पाकिस्तान की अनपढ़ पुलिस, विदेशी टूरिस्ट की अंग्रेजी नहीं समझ पाए अधिकारी
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसी मोमोज की लाल चटनी? देखें रेसिपी
Embed widget