Flipkart-Amazon Sale में 2-Wheelers सस्ते या सिर्फ दिखावा? जानें सच
Flipkart और Amazon की Festive Sale में Bikes और Scooters पर कई offers हैं. जानिए कहां मिल रही है कीमत में राहत और कहां सिर्फ promotional benefits हैं.

Amazon और Flipkart की Festive Sale शुरू हो चुकी है और इस बार Bikes और Scooters को भी online shopping deals में शामिल किया गया है. लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. हर 2-Wheeler पर सीधे बड़ी छूट नहीं मिल रही है. कुछ मॉडल कम कीमत पर listed हैं, जबकि कुछ पर bank offer, No-Cost EMI या दूसरे promotional benefits मिल सकते हैं.
Flipkart Big Billion Days में Hero Xtreme 125 R की शुरुआती कीमत ₹84,700 और Hero Splendor+ की कीमत ₹71,048 दिखाई जा रही है. वहीं Amazon Great Indian Festival में Hero Destini 125 को ₹79,119 में पेश किया गया है. ये कीमतें देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि हर मॉडल पर उतनी ही बचत मिलेगी, क्योंकि final payable amount model, variant, location, taxes और booking conditions पर निर्भर कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Flipkart पर मिल रहे हैं ये 2-Wheeler Deals
Flipkart की Big Billion Days Sale में Hero के कुछ popular models को विशेष कीमतों के साथ दिखाया गया है. Hero Xtreme 125R की शुरुआती कीमत ₹84,700 और Splendor+ की ₹71,048 बताई गई है. Platform चुनिंदा transactions पर Axis Bank और ICICI Bank cards से 10 प्रतिशत तक instant discount भी दे रहा है. इसके अलावा SuperMoney, No-Cost EMI और दूसरे payment benefits भी उपलब्ध हैं, हालांकि इनके लिए अलग-अलग eligibility और terms लागू हैं. Flipkart पर Bikes और Scooters की बड़ी संख्या में listings मौजूद हैं, जिनमें Hero, TVS, Suzuki, Ather और Bajaj जैसे brands के models शामिल हैं. कुछ products पर सीधे price reduction दिख रहा है, लेकिन सभी listings को festive discount मानना सही नहीं होगा.
Amazon पर क्या है खास Offer
Amazon Great Indian Festival में भी 2-Wheeler buyers के लिए offers मौजूद हैं. Amazon की official sale information के मुताबिक Hero MotoCorp Destini 125 को ₹79,119 में पेश किया जा रहा है. यह scooter करीब 50-55 kmpl mileage और 85 kmph तक की top speed के साथ listed है. इसमें 9.1 PS engine और CVT automatic transmission मिलता है. Amazon पर Two-Wheeler की online purchase या booking की सुविधा अब नई बात नहीं है. Jawa-Yezdi और Royal Enfield जैसे brands भी पहले Amazon के जरिए अपने कुछ motorcycles उपलब्ध करा चुके हैं. इसलिए इस sale में online booking को सिर्फ electronics जैसी सामान्य shopping deal समझना सही नहीं होगा.
खरीदने से पहले Discount का पूरा हिसाब देखें
इस Festive Sale में 2-Wheeler खरीदने का फायदा हो सकता है, लेकिन सिर्फ बड़ी discount percentage देखकर फैसला करना ठीक नहीं है. सबसे पहले वही model और variant देखें जिसकी जरूरत है, फिर उसका regular ex-showroom price और sale price compare करें. इसके बाद bank discount, EMI benefit और दूसरे charges को जोड़कर final payable amount देखें. खासकर Bikes और Scooters में ex-showroom price के अलावा RTO, insurance और दूसरे registration-related खर्च जुड़ सकते हैं. इसलिए ₹71,048 या ₹79,119 जैसी listed prices को सीधे on-road price नहीं माना जा सकता. सही मायने में बचत तभी होगी जब sale price के साथ सभी applicable charges और benefits जोड़ने के बाद final amount regular purchase से कम हो.
यह भी पढ़ें: बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?





















