एक्सप्लोरर

हस्तरेखा: हथेली की रेखाओं को देखने या दिखाने से पहले जरूर जान लें ये नियम

रेखाओं का हमारे भविष्य से गहरा संंबंध होता है. हथेलियों की रेखाओं को पढ़कर हम अपनी क्षमताओं, कमजोरियों के बारे में पता लगा सकते हैं.

कहते हैं कि हथेली की रेखाओं में हमारा भविष्य छुपा होता है. हथेलियों की रेखाओं को पढ़कर हम अपनी क्षमताओं, कमजोरियों के बारे में लगा सकते हैं. जो हस्तरेखा ज्ञान में विश्वास रखते हैं वह अक्सर किसी ज्योतिषी के पास अपना हाथ दिखाने जाते हैं.

आज हम आपको हस्तरेखा से जुड़े सामान्य नियम बता रहे हैं जिनकी जानकारी किसी को भी होना जरूरी है तभी वह हस्तरेखा ज्ञान का अधिक से अधिक फायदा उठा पाएगा.

  • हाथ दिखाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है.
  • ग्रहण के समय, श्मशान में, मार्ग में चलते समय तथा भीड़-भाड़ में हाथ नहीं देखना या दिखाना चाहिए. जल्दबाजी में हाथ देखना भी सही नहीं होता.
  • पुरुषों का दायां तथा स्त्रियों का बायां हाथ देखा जाता है.
  • हस्त रेखा देखने की शुरुआत करने से पहले अंगूठा देखें, इसके बाद हथेली की कोमलता या कठोरता को देखें. हाथों का अध्ययन आप जितनी गहराई और ध्यान से करेंगे, आपका भविष्यफल उतना ही सटीक और सही होगा.
  • अस्पष्ट और क्षीण रेखाएं बाधाओं की पूर्व सूचना देती हैं. ऐसी रेखाएं मन के अस्थिर होने तथा परेशानी का संकेत देती हैं.
  • अगर कोई रेखा आखिरी सिरे पर जाकर कई भागों में बंट जाए तो उसका फल भी बदल जाता है. ऐसी रेखा को प्रतिकूल फलदायी समझा जाता है. टूटी हुई रेखाएं अशुभ फल प्रदान करती हैं.

हथेली पर बनने वाली प्रमुख रेखाएं

  • हृदय रेखा: यह हथेली के ऊपरी हिस्से और उंगलियों के नीचे होती है. यह छोटी उंगली से शुरू होती है और तर्जनी उंगली की तरफ बढ़ती है.
  • विद्या रेखा: इसकी शुरुआत अनामिका और मध्यमा उंगली के बीच से होती है. यह रेखा अनामिका उंगली की तरफ झुकी होती है.
  • मस्तिष्क रेखा: यह तर्जनी उंगली के नीचे से शुरू होती है जो बाहर के किनारे की ओर बढ़ती जाती है.
  • जीवन रेखा: यह अंगूठे और तर्जनी के बीच से निकलती है और कलाई की तरफ यानि मणिबंध तक बढ़ती है.
  • भाग्य रेखा: यह मणिबंध से निकलकर मध्यमा उंगली के पास जाती है. हथेली के नीचे का स्थान को  मणिबंध कहते हैं.
  • विवाह रेखा छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से में होती है.

हथेली में बनने वाले पर्वत ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली को कई महत्वपूर्ण उभार होते हैं जिन्हें हस्तरेखा विज्ञान में पर्वत कहा जाता है.

  • तर्जनी के नीचे वाले पर्वत गुरू पर्वत कहते हैं.
  • मध्या से नीचे स्थित पर्वत को शनि पर्वत कहते हैं.
  • अनामिका के नीच स्थित पर्वत को सूर्य पर्वत कहते हैं.
  • कनिष्ठा के नीचे वाले पर्वत को बुध पर्वत कहते हैं.
  • अंगूठे के नीचे बने पर्वत को शुक्र पर्वत कहते हैं.

यह भी पढ़ें:

अदरक खाने के हैं अनगिनत फायदे, लेकिन कैसे ख़रीदें बाज़ार से सही अदरक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 9 अक्टूबर 2026: मीन को पद-प्रतिष्ठा और कार्य वृद्धि, धनु को आकस्मिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 9 अक्टूबर 2026: मीन को पद-प्रतिष्ठा और कार्य वृद्धि, धनु को आकस्मिक लाभ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope 11 to 18 October 2026: नवरात्रि में सूर्य बदलेगा राशि, किसके काम और रिश्तों पर असर?
नवरात्रि का सप्ताह आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
Kal Ka Rashifal: शुक्रवार ग्रहों की चाल आपकी राशि पर क्या असर डाल रही है? पढ़ें 9 अक्टूबर 'कल का राशिफल'
Kal Ka Rashifal 9 October 2026: शुक्रवार को ब्रह्म योग से किन राशियों की खुलेगी किस्मत, वृषभ को पुराना मुनाफा और कर्क को मिलेगा अटका धन!
दशहरे पर शमी क्यों बन जाता है सोना? 14वीं सदी की वह अनोखी संधि, जिसने बिना तलवार चलाए रुकवा दिए थे युद्ध
दशहरे पर पेड़ की पत्ती कैसे बन गई 'सोना'? चाणक्य नीति और दक्कन की उस अनसुनी संधि की दास्तान

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget