Jharkhand Fire Breaking: हाईवे पर भिड़े 4 बड़े वाहन, धू-धू कर जले कंटेनर और हाईवा | Dumka | ABP News
झारखंड के दुमका में रिंग रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद आग का भयानक तांडव देखने को मिला है। दो कंटेनर और दो हाईवा में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। आग इतनी विकराल थी कि एक कंटेनर और दो हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि दूसरे कंटेनर में काफी देर तक आग धधकती रही। इस हादसे में एक व्यक्ति के झुलसने की खबर आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।झारखंड के दुमका में रिंग रोड हाईवे पर भीषण सड़क हादसे के बाद आग का भयानक तांडव देखने को मिला है। दो कंटेनर और दो हाईवा में लगी आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। आग इतनी विकराल थी कि एक कंटेनर और दो हाईवा पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि दूसरे कंटेनर में काफी देर तक आग धधकती रही। इस हादसे में एक व्यक्ति के झुलसने की खबर आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



























