Patna Breaking: प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार | Bihar Crime | ABP News
पटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर में बुधवार देर रात अपराधियों का तांडव देखने को मिला. अपराधियों ने प्याज कारोबारी सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं उनके भाई आकाश पर भी फायरिंग की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामूली विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है. सोनू को कनपटी पर गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा जबकि आकाश को पीछे की ओर गोली लगी. बाइक सवार अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें से एक की मौत हो गई. जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. ट्रीटमेंट जा रही है. अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की है. तीन खोखा घटनास्थल से पुलिस ने बरामद किया है.




























