Delhi Bomb Blast में NIA का बड़ा एक्शन, 2 और खूंखार आतंकी गिरफ्तार | Breaking | ABP News
दिल्ली बम ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई दो और आतंकी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 11 तक पहुंचीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए बम धमाके की साजिश में शामिल दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद इस केस में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गंदरबल निवासी जमीर अहमद आहंगर और श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ने मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे। यह धमाका 10 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी भी धमाके में मारा गया था।दिल्ली बम ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई दो और आतंकी गिरफ्तार, कुल गिरफ्तारियां 11 तक पहुंचीं राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए बम धमाके की साजिश में शामिल दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के बाद इस केस में कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के गंदरबल निवासी जमीर अहमद आहंगर और श्रीनगर निवासी तुफैल अहमद भट के रूप में हुई है। जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों ने मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई किए थे। यह धमाका 10 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे। मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी भी धमाके में मारा गया था।



























