एक्सप्लोरर

बैलों से खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, राजस्थान सरकार देगी 30 हजार रुपये की मदद

राजस्थान सरकार ने लघु और सीमांत किसानों को बैलों से खेती करने पर 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है.

खेती-किसानी की असली ताकत खेत, किसान और बैल होते हैं. आधुनिक मशीनों और ट्रैक्टरों के दौर में भी राजस्थान के कई किसान अब भी बैलों के सहारे अपनी जमीन जोतते हैं. ऐसे किसानों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत भरी योजना शुरू की है. अगर आप भी 30 हजार रुपये की मदद पाना चाहते हैं तो आप फटाफट अप्लाई कर लें.

सरकार ने ऐलान किया है कि बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस कदम का मकसद लघु और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करना और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देना है.

बैलों से खेती पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत यह योजना लागू की गई है. इसके अनुसार, लघु एवं सीमांत किसानों को बैलों से खेती करने पर 30,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. यह कदम न सिर्फ किसानों की जेब को सहारा देगा, बल्कि गांवों में पारंपरिक खेती की संस्कृति को भी जीवित रखेगा.

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए उन्हें नजदीकी कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय में जाकर आवेदन जमा करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन पत्र पूरी तरह से भरा हुआ और सही होना चाहिए. अधूरा या गलत भरा हुआ आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - अब मीठी होगी किसानों की आमदनी, हरियाणा सरकार ने शहद को भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस योजना का फायदा उठाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज भी आवेदन पत्र के साथ लगाना होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
  • बैलों के साथ किसान की जियो-टैग की हुई फोटो
  • किसान की स्वयं-प्रमाणित फोटो
  • जमीन की जमाबंदी की नकल
  • बैंक खाते की प्रमाणित प्रति
  • इन दस्तावेजों के बिना आवेदन मान्य नहीं होगा.

कब तक करना है आवेदन?

किसान इस योजना के लिए 10 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद आने वाले आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए किसानों को समय पर सभी जरूरी कागज पूरे करके आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें - किचन गार्डन में उगाइए चटपटी हरी मिर्च, जानें बेहद आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
PM Fasal Bima Yojana: फसल में लग जाए आग तो सरकार देती है तगड़ा मुआवजा, इस योजना में आज ही जुड़वा लें अपना नाम
फसल में लग जाए आग तो सरकार देती है तगड़ा मुआवजा, इस योजना में आज ही जुड़वा लें अपना नाम
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
खरीफ सीजन से पहले ऐसे शुरू करें खेत की तैयारी, ये काम करेंगे तो बढ़ेगा उत्पादन
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद HC की बड़ी टिप्पणी, अलग-अलग धर्मों के लड़का-लड़की साथ रह सकेंगे या नहीं?
लिव इन रिलेशनशिप पर इलाहाबाद HC की बड़ी टिप्पणी, अलग-अलग धर्मों के लड़का-लड़की साथ रह सकेंगे या नहीं?
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
विवियन डीसेना दूसरी बार बने पिता, पत्नी नूरान ने दिया बेटे को जन्म, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget