एक्सप्लोरर

PM Kisan: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब आएगा पैसा और क्या करना है जरूरी?

PM Kisan Yojana: देशभर के किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार है. उम्मीद है कि दिवाली से पहले अक्टूबर में यह किस्त जारी हो सकती है.

PM Kisan Yojna Installment: देश के करोड़ों किसानों की नजर इस समय पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त पर टिकी हुई है. हर बार की तरह इस बार भी किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि त्योहारों से पहले उनके खाते में 2000 रुपये की 21वीं किस्त आ जाएगी. अगस्त में किसानों को 20वीं किस्त का पैसा मिला था और अब सभी को अगली किस्त का इंतजार है.

कब आ सकती है 21वीं किस्त?

अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो साफ होता है कि सरकार ने हर बार अगस्त से नवंबर के बीच ही पैसा जारी किया है. साल 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को आई थी, 2023 में 15वीं किस्त 15 नवंबर को और 2022 में 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को आई थी.

ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी सरकार अक्टूबर में पैसा भेज सकती है. कई किसान उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार दिवाली से पहले पैसा जारी करके त्योहार को और खास बना दे. हालांकि सरकार की ओर से अभी तक अगली किस्त की तारीख पर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. हो सकता है कि 21वीं किस्त नवंबर में भी आए.

किसे मिलता है इस योजना का लाभ?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना साल 2019 में शुरू की गई थी. इसका मकसद छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देना है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं. यह राशि तीन किस्तों में मिलती है यानी हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में सीधे 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं.

जरूरी काम, वरना अटक जाएगी किस्त

किसानों को किस्त का लाभ तभी मिलता है जब उनके सभी जरूरी कागज अपडेट हों. इसके लिए ई-केवाईसी और भू-सत्यापन कराना अनिवार्य है. अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो आपकी किस्त रुक सकती है. किसान चाहे तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर या फिर पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर "Beneficiary List" पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • "Get Report" पर क्लिक करें.
  • इसके बाद लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं.
  • अगर आपका नाम लिस्ट में है तो समझ लीजिए कि किस्त आपके खाते में आने ही वाली है.

अगर किस्त नहीं आए तो क्या करें?

  • टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

यह भी पढ़ें: बैलों से खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबरी, राजस्थान सरकार देगी 30 हजार रुपये की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rose Flowering Tips: गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम
गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, करें ये काम
Kashmiri Chilli Plant: घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
घर में कैसे उगाएं कश्मीरी मिर्च का पौधा, कितने दिनों में लगता है फल
Winter Crop Protection: सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
सर्दियों में फसलों पर मंडराया बीमारी का खतरा! ऐसे करें बचाव
Wheat Sowing: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह
गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget