एक्सप्लोरर
जय श्री राम नहीं कहा तो उन्नाव में मदरसे के बच्चों पीटा !
उन्नाव में एक दिन पहले खेल के मैदान में हुई मारपीट ने अब धार्मिक रंग ले लिया है। दरअसल उन्नाव के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीआईसी ग्राउंड में क्रिकेट मैच के दौरान दो धर्म के लोगो में मारपीट हो गयी। आरोप ये भी है कि हिन्दू धर्म के लोगो ने मैच खेल रहे मुस्लिम धर्म के लोगो से जय श्री राम के नारे लगवाए और जब उन्होंने इसके लिए मना किया तो जम कर पिटाई कर दी। हालांकि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया और 3 लोगो की गिरफ्तारी भी की गई। तो गिरफ्तारी से गुस्साए हिन्दू संगठन के लोगो ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इनके लोगो को नही छोड़ा गया तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे।
और देखें
























