UP के नाम एक और रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा Vaccination वाला पहला राज्य बना | Hindi News
गंगा सवेरा में सबसे पहले बात, वैक्सीनेशन को लेकर यूपी के रिकॉर्ड की. जिसमें यूपी सरकार यूपी के स्वास्थ्य विभाग की मेहनत अब रंग लाती दिख रही है. यूपी ने एक बार फिर वैक्सीनेशन में रिकार्ड बनाया है. प्रदेश में अब तक 15 करोड़ डोज वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं.इसी के साथ यूपी देश का पहला राज्य बन गया है. जहां अब तक 15 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. इस मौके पर सीएम ने ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी के संवेदनशील मार्गदर्शन, 'टीका जीत का' लगवाने वाले सभी नागरिकों व प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के परिश्रम से उ.प्र. में अब तक 15 करोड़ से अधिक कोविड टीके का सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। निःसंदेह भारत जीतेगा, कोरोना हारेगा !..




























