एक्सप्लोरर
Uttarakhand में लगा बिजली का झटका, बिजली के दरों में करीब 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी
उत्तराखंड की जनता को साल 2021-22 में बिजली के बिल का झटका लग सकता है. यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कारपोरेशन), यूजेवीएनेल (जल विद्युत निगम) और पिट्कुल (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड) ने राज्य के नियामक आयोग में खर्चों का टैरिफ पिटिशन दाखिल कर दी है। दरअसल, आम तौर पर मार्च महीने में उत्तराखंड नियामक आयोग बिजली की दरों का टैरिफ जारी कर देता था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस बार बिजली की दरें अप्रैल माह में घोषित होंगी, जो 1 अप्रेल से लागू की जाएंगी।
और देखें






























