एक्सप्लोरर
Sushant Singh Rajput case: सीएम ठाकरे बोले, जो भी दोषी होगा उसे बख्शेंगे नहीं
सुशांत सिंह राजपूत मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि मुंबई पुलिस की क्षमता, क़ाबिलियत और नीयत पर सवाल उठाने वालों की कड़ी निंदा करता हूं. मुख्यमंत्री ठाकरे ने पहली बार सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बात करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस केस सुलझाने में पूरी तरह से सक्षम है. अगर किसी के पास कोई सबूत या जानकारी है तो उन्हें मुंबई पुलिस से साझा करना चाहिए. मुंबई पुलिस इस मामले की तह तक जाकर जो कोई भी दोषी होंगे उनपर सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेगी.
और देखें



























