एक्सप्लोरर

यूपीआई लाइट में पैसे कम होने पर कैसे होगा ऑटो टॉप अप? बेहद आसान है यह तरीका

UPI Lite Auto Top Up: अगर आपके यूपीआई लाइट में पैसे कम हो जाते हैं. तो उसमें कैसे ऑटो टॉप अप होंगे पैसे. चलिए आपको बताते हैं इसका सबसे आसान तरीका. 

UPI Lite Auto Top Up: साल 2016 में भारत में नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई लॉन्च किया था. यूपीआई के आने के बाद से ही पेमेंट सिस्टम में बेहद बदलाव हो गए. भारत में पेमेंट करने का तरीका बिल्कुल बदल चुका है. अब एक छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बड़ी आसानी से यूपीआई के जरिए पेमेंट कर सकता है. भारत में लगभग सभी बैंक यूपीआई की सुविधा देते हैं.

यूपीआई को डेवलप करने वाले नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया ने भी यूपीआई में साल दर साल कई बदलाव किए हैं. यूपीआई ग्राहकों को छोटे पेमेंट करने के लिए एनपीसीआई ने यूपीआई लाइट इंट्रोड्यूस किया है. जिसमें आपको यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं होती. अगर आपके यूपीआई लाइट में पैसे कम हो जाते हैं. तो उसमें कैसे ऑटो टॉप अप होंगे पैसे. चलिए आपको बताते हैं इसका सबसे आसान तरीका. 

कैसे होगा यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप अप?

आपको बता दें कि यूपीआई लाइट एक तरह से डिजिटल वॉलेट के रूप में काम करता है. जिसमें यूपीआई यूजर से छोटे-मोटे पेमेंट्स को बिना यूपीआई पिन की मदद से ही कर सकते हैं. यूपीआई लाइट में आपको पहले बैलेंस ऐड करना होता है. जिससे आप पेमेंट कर सकें. लेकिन बैलेंस खत्म होने के बाद आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे. क्योंकि यह डायरेक्ट बैंक से लिंक नहीं होता. मगर आप यूपीआई लाइट में ऑटो टॉप अप फीचर को ऐड कर सकते हैं. जिससे अगर आपका बैलेंस कम होगा तो अपने आप ही उसमें पैसे ऐड हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: गीजर को बार-बार बंद करने से ज्यादा आता है बिजली का बिल? जान लीजिए काम की बात

आपको एक मिनिमम बैलेंस स्पेसिफाई करने की अनुमति होगी. यानी आपके यूपीआई लाइट में अगर बैलेंस उस अमाउंट तक पहुंचेगा. तो फिर आपके द्वारा निर्धारित की गई रकम ऑटोमेटिक आपके बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट में ट्रांसफर हो जाएगी. बता दें रीलोड अमाउंट आप 2000 रुपये से ज्यादा नहीं कर सकते और एक दिन में आप 5 से ज्यादा टॉप अप भी नहीं कर सकते. 

यह भी पढ़ें: सरकार से मिलने वाले पैसे को इन सरकारी स्कीम में लगा सकती हैं महिलाएं, बन सकती हैं लखपति

क्या है यूपीआई लाईट की लिमिट?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि यूपीआई लाइट में आप बिना यूपीआई पिन के कितने तक रुपये ऐड कर सकते हैं और उनसे पेमेंट कर सकते हैं. तो आपको बता दें आप मैक्सिमम एक पेमेंट के लिए इसमें 500 रुपये इस्तेमाल कर सकते हैं. तो वहीं मैक्सिमम यूपीआई लाइट में एक बार में 2000 रुपये ही ऐड कर सकते हैं. यानी 2000 रुपये खत्म होने के बाद आप दोबारा से 2000 रुपये ऐड कर सकते हैं. लेकिन आप एक दिन में यह सिर्फ पांच बार ही कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट नहीं कर रहा है काम तो ऐसे करें शिकायत, तुरंत मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget