एक्सप्लोरर

MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रेल सुविधा बेहतर हुई है. 24 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और CM मोहन यादव ने नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया और MEMU ट्रेन शुरू की, जिसमें किराया 10 रुपए है.

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए रेल यात्रा अब पहले से आसान होने जा रही है. लंबे समय से रेल सुविधा का इंतजार कर रहे सीधी जिले के लोगों को नई रेल लाइन शुरू होने से बड़ी राहत मिली है. अब सतना, रीवा और आसपास के इलाकों के बीच आवागमन आसान होगा. बड़ी बात यह है नई MEMU ट्रेन में यात्री कुछ स्टेशनों के बीच महज 10 रुपये में सफर कर सकेंगे.

24 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से नई रेल लाइनों का उद्घाटन किया. इसके साथ ही देवेंद्र नगर से चुरहट के बीच नई MEMU पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई.

कितने करोड़ रुपये में तैयार हुआ रेल नेटवर्क?

  • सतना-देवेंद्रनगर रेल लाइन: यह करीब 53 किलोमीटर लंबी है और इसके निर्माण पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं.
  • रीवा-चुरहट रेल लाइन: करीब 65 किलोमीटर लंबे इस रेल मार्ग को बनाने में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आई है.
  • रेल सुरंग: रीवा-चुरहट मार्ग पर 3.33 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग भी बनाई गई है, जो इस परियोजना का एक प्रमुख हिस्सा है.

यानी यह रेल नेटवर्क कुल मिला कर 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से तैयार हुआ. हालांकि, इन दोनों रेल मार्गों के शुरू होने से विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा. यात्रियों को सड़क मार्ग पर निर्भरता कम करने का ऑप्शन भी मिलेगा.

सतना-देवेंद्रनगर रूट पर कितना लगेगा किराया?

  • सतना से करही: करीब 10-15 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • सतना से बरेठिया: करीब 19 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • सतना से नागौद: करीब 31 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • सतना से फुलवारी: करीब 43 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • सतना से देवेंद्रनगर: करीब 53 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये.

कितना है रीवा-चुरहट MEMU ट्रेन का किराया?

  • रीवा से सिलपरा: करीब 8 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • रीवा से गोविंदगढ़: करीब 21 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • रीवा से बघवार: करीब 36 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • रीवा से रामपुर नैकिन: करीब 49 किलोमीटर की दूरी के लिए 10 रुपये.
  • रीवा से चुरहट: करीब 65 किलोमीटर की दूरी के लिए 15-20 रुपये.

सतना-देवेंद्र नगर रूट पर कितने होंगे स्टॉपेज?

इस रेल मार्ग पर यात्रियों के लिए कुल 6 स्टेशन निर्धारित किए गए हैं.

  • सतना
  • करही
  • बरेठिया
  • नागौद
  • फुलवारी
  • देवेंद्र नगर

रीवा-चुरहट रेल लाइन पर कितने है स्टेशन?

  • रीवा
  • सिलपरा
  • गोविंदगढ़
  • बघवार
  • रामपुर नैकिन
  • चुरहट

PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
राशन कार्ड से मिलेगा 5 लाख तक मुफ्त इलाज! यूपी सरकार ने बनाया प्लान
Advertisement

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget