एक्सप्लोरर

Traffic Challan: सड़कों पर लगने वाले हैं AI से लैस कैमरे, ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की फिर खैर नहीं

Traffic Challan: दिल्ली और एनसीआर में लगभग सभी सड़कों पर अब कैमरे लगाए गए हैं, जब कोई भी ट्रैफिक रूल तोड़ता है तो ये कैमरे उसकी तस्वीर लेते हैं और इसे सीधे कंट्रोल रूम भेजा जाता है.

सड़क पर गाड़ी लेकर चलने के कई नियम होते हैं, हर देश में ट्रैफिक के अलग रूल होते हैं जिनका सभी को पालन करना होता है. भारत में भी ट्रैफिक रूल तोड़ने पर चालान किया जाता है और कई मामलों में लाइसेंस और गाड़ी तक जब्त हो जाती है. पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी की मदद से ट्रैफिक तोड़ने वालों को पकड़ने में खूब मदद मिली है, जो लोग पुलिस की गैरमौजूदगी में सभी ट्रैफिक नियमों को हवा में उड़ाते हैं, उनकी पहचान कैमरों के मदद से हो रही है. हर साल रेड लाइट और सड़कों पर लगे कैमरों से लाखों चालान होते हैं. अब टेक्नोलॉजी एक कदम और आगे बढ़ने वाली है और कैमरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस किया जा रहा है. जिससे किसी के भी बच निकलने का मौका लगभग ना के बराबर होगा. 

कैमरे कैसे करते हैं चालान?
साल 2022 के आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में 60 लाख चालान किए गए थे, जिनमें से ज्यादातर कैमरों की मदद से हुए. प्रतिदिन करीब 16 हजार लोगों ने ट्रैफिक रूल तोड़े. दिल्ली और एनसीआर में लगभग सभी सड़कों पर अब कैमरे लगाए गए हैं, कई रेड लाइट पर भी हाई रेज्योल्यूशन कैमरे लगे हैं. जब कोई भी ट्रैफिक रूल तोड़ता है तो ये कैमरे उसकी तस्वीर लेते हैं और इसे सीधे कंट्रोल रूम भेजा जाता है. कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी इसके बाद ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले को चालान जारी करते हैं. यही वजह है कि रेड लाइट तोड़ने या बिना हेलमेट चलने के कुछ घंटे बाद आपको चालान का मैसेज मिल जाता है.

AI के बाद क्या होंगे बदलाव?
दिल्ली में जल्द सड़कों पर लगे कैमरे AI से लैस होंगे, लेकिन इससे पहले बेंगलुरु और केरल में पहले से ही कैमरों में ये तकनीक काम कर रही है. आने वाले कुछ ही महीनों में ये एआई से लैस कैमरे दिल्ली की सड़कों पर लग जाएंगे. सबसे खास बात ये है कि ऐसे एक कैमरे से 19 तरह के चालान काटे जा सकते हैं. यानी किसी भी तरह के ट्रैफिक उल्लंघन पर आपको जुर्माना देना ही होगा. अगर आपने एक बार ट्रैफिक रूल तोड़ा तो आपकी गाड़ी की पूरी जानकारी निकाली जाएगी, कंट्रोल रूम को ये भी बताया जाएगा कि आपका पॉल्यूशन या इंश्योरेंस हुआ है या फिर नहीं. अगर आपने ऐसा नहीं किया है तो इस पर भी आपका चालान हो सकता है. 

नहीं होगी ओवर स्पीडिंग
कुल मिलाकर आपको नियमों का उल्लंघन काफी भारी पड़ने वाला है. अब इस AI कैमरे की एक और खास बात आपको बताते हैं. आप किसी भी हाल में ओवर स्पीडिंग से नहीं बच सकते हैं. पहले आप कैमरे को देखते ही अपनी स्पीड कम कर लेते थे और इसके बाद फिर से हवा से बातें करते थे, लेकिन AI आपकी ये चालाकी भी पकड़ लेगा. दो प्वाइंट्स के बीच की आपकी एवरेज स्पीड निकाली जाएगी और अगर आपने तय रफ्तार से ज्यादा तेज गाड़ी चलाई हो तो आपका चालान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में कौन से किसानों को मिलता है पैसा, क्या है आय की सीमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस रेलवे स्टेशन के बाहर किराए पर मिलेगी बाइक
एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Solar Panel: धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें
धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget