एक्सप्लोरर

Free Gas Connection: कैसे मिलता है फ्री में गैस कनेक्शन और सिलेंडर? अगर ये कागज हैं तो जल्दी हो जाएगा काम

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन दिया जाता है और महिलाएं इस फ्री कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकती है. तो जानते हैं कौन-कौन लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं...

केंद्र सरकार की ओर से कुछ लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं और इसके साथ ही इन ग्राहकों के लिए फ्री में सिलेंडर की व्यवस्था भी की जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपको फ्री में गैस कनेक्शन मिले तो आप भी सरकार से फ्री में सिलेंडर ले सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से इसे लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं और कुछ शर्ते भी तय की गई हैं. जो लोग इन शर्तों को पूरा करेंगे, उन्हें ये सिलेंडर मिल जाएगा. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के चलते फ्री गैस कनेक्शन दिया जा रहा है. 

ऐसे में जानते हैं कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जरिए अगर सिलेंडर चाहिए तो किन कागजों की आवश्यकता है. अगर आपके पास ये सभी कागज हैं तो आपका काम जल्दी हो जाएगा. तो जानते हैं किस तरह से आप फ्री सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं... 

किन लोगों को मिलता है ये सिलेंडर?
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले फ्री सिलेंडर का फायदा सिर्फ महिलाओं को ही मिलता है. यानी फ्री कनेक्शन के लिए सिर्फ महिलाएं ही अप्लाई कर सकती हैं. इसके अलावा फ्री कनेक्शन उन परिवारों के लिए है, जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं और उनके पास बीपीएल कार्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही जिस पते पर कनेक्शन के लिए अप्लाई किया जा रहा है, उस स्थान पर पहले से कोई गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए. पहले से गैस कनेक्शन होने की स्थिति में योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा. 

किन कागजों के होने पर बनेगा काम?
इस योजना में फ्री कनेक्शन लेने के लिए आपको आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड, किसी बैंक खाते के दस्तावेज, आयु प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होती है. इन कागजों के जमा करने के बाद वेरिफेकिशन होता है और उसके बाद आपको कनेक्शन दिया जाता है. इसमें आप अपने हिसाब से गैस कंपनी का चयन करके अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें इंडेन, भारतगैस, एचपी आदि शामिल है. 

कैसे करें अप्लाई?
बीपीएल परिवार की महिला, एक नए रसोई गैस कनेक्शन के लिए पास के एलपीजी वितरक के पास निर्धारित प्रारुप में आवेदन कर सकती हैं. इस दौरान आवेदक को अपने पते के साथ परिवार के सभी सदस्‍यों के जनधन बैंक अकाउंट नंबर एवं आधार नंबर प्रस्तुत करने होंगे. आवेदन पर कार्रवाई के बाद पात्र लाभार्थियों को ओएमसी की ओर से गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा. इसके साथ ही आप आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आप भी बनाते हैं इंस्टाग्राम रील? जान लीजिए कौन से यूजर्स को मिलता है पैसा, कौन होते हैं रिजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF का पैसा FD में रखना कितना फायदेमंद? टैक्स-फ्री को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन
PF का पैसा FD में रखना कितना फायदेमंद? टैक्स-फ्री को लेकर दूर करें अपना कन्फ्यूजन
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
इस एयरपोर्ट पर कल से नए टर्मिनल से उड़ेंगी Air India की फ्लाइट्स, जानिए पैसेंजर्स के लिए क्या बदलेगा
Hydrogen Train: 120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
120 किमी घंटा की टॉप स्पीड, 682 सीटें, कैसी है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन? जानें खासियतें
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget