एक्सप्लोरर

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद होगी जारी? जानें क्या ताजा अपडेट

PM Kisan Yojana 20th Installment Update: देश के करोड़ों किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी होने का इंतजार है. खबरें है कि 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है 20वीं किस्त. जानें ताजा अपडेट. 

PM Kisan Yojana 20th Installment Update:  देश की अच्छी खासी आबादी आज भी खेती और किसानी के जरिए अपना जीवन चलाती है. इनमें से बहुत से किसान ऐसे भी हैं जो कि खेती के जरिए बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते हैं. ऐसे सीमांत किसानों को भारत सरकार की ओर से आर्थिक लाभ दिया जाता है. सरकार की ओर से इन किसानों को सालाना 6000 रुपये का लाभ दिया जाता है. 

यह लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दिया जाता है. अब तक इस योजना की कुल19 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. अब देश के करोड़ों किसानों को योजना की 20वीं किस्त जारी होने का इंतजार है. खबरें है कि 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है 20वीं किस्त. चलिए आपको बताते हैं ऐसा क्यों कहा जा रहा है? जानें ताजा अपडेट. 

 

9 जुलाई के बाद जारी होगी अगली किस्त?

भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल भर में 2000 रुपये की तीन किस्त भेजती है. 4 महीनों के अंतराल पर एक किस्त दी जाती है. पिछली किस्त फरवरी के महीने में भेजी गई थी. इस हिसाब से जुलाई तक 4 महीने का समय पूरा हो चुका है. यानी अब कभी भी सरकार की ओर से किस्त जारी करने की घोषणा की जा सकती है. लेकिन ऐसे में खबरें यह भी आ रही है कि 9 जुलाई के ही जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल में मिलावट तो नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक

दरअसल किसान योजना की लगभग सभी किस्त पीएम मोदी जारी करते हैं. और वह 2 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक विदेश दौरे पर हैं. तो ऐसे में यही कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके देश वापस आने के बाद ही किसान योजना की किस्त जारी होगी.  

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किस्त जारी के होने के बाद आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं. आपके खाते में पैसे पहुंचे हैं या नहीं. इसके लिए आपको pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाना है. वहां होमपेज पर 'Beneficiary Status' का ऑप्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें. 

यह भी पढ़ें: होटल या चेंजिंग रूम में कैमरा तो नहीं लगा? ऐसे कर सकते हैं चेक; महिलाओं के काम के हैं टिप्स

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता है, तो वहीं दिए गए 'Know your registration number' ऑप्शन से मोबाइल नंबर डालकर पता कर सकते हैं. फिर स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड भरें और 'Get Data' पर क्लिक करें. आपकी स्क्रीन पर आपका स्टेटस आ जाएगा. आपके खाते में पैसे गए हैं या नहीं. 

यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड से एक व्याक्ति कितनी बार करवा सकता है इलाज, अस्पताल जाने से पहले जान लीजिए नियम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
Flight में इस खास पावर बैंक पर लगा बैन, DGCA का बड़ा फैसला
दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी: आधार वैरिफिकेशन के लिए कब शुरू होगा पोर्टल?
दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी: आधार वैरिफिकेशन के लिए कब शुरू होगा पोर्टल?
रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget