एक्सप्लोरर

आयुष्मान कार्ड से एक व्यक्ति कितनी बार करवा सकता है इलाज, अस्पताल जाने से पहले जान लीजिए नियम

Ayushman Card Rules: एक व्यक्ति कितनी बार आयुष्मान कार्ड पर इलाज करवा सकता है. क्या सरकार ने इसके लिए कोई लिमिट तय की है. इसलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसे लेकर नियम.  

Ayushman Card Rules: स्वास्थ्य सभी लोगों के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है. अगर किसी का स्वास्थ्य खराब हो जाए. तो इलाज में अक्सर बहुत से पैसे खर्च हो जाते हैं. लोग इस तरह की अनचाही बीमारियों से बचने के लिए पहले ही तैयारी करके चलते हैं. कई लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेकर चलते हैं. ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें अपनी जेब से पैसे ना लगाने पड़े.

लेकिन सभी के पास हेल्थ इंश्योरेंस लेने लायक पैसे नहीं होते. ऐसे लोगों को भारत सरकार मदद देती है. भारत सरकार की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना लोगों को 5 लाख तक के फ्री इलाज का मौका देती है. एक व्यक्ति कितनी बार आयुष्मान कार्ड पर इलाज करवा सकता है. क्या सरकार ने इसके लिए कोई लिमिट तय की है. इसलिए आपको बताते हैं क्या हैं इसे लेकर नियम.  

कितनी बार इलाज करवा सकता है एक व्याक्ति?

आयुष्मान भारत योजना में एक परिवार को हर साल 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज मिल सकता है. लेकिन यह लिमिट सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं होती. यह लिमिट पूरे परिवार के लिए होती है. अगर किसी के परिवार में चार लोग हैं. तो इस 5 लाख के फ्री इलाज में वह चारों लोग शामिल होते हैं. अब इस योजना को लेकर कई लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि आयुष्मान कार्ड पर एक व्यक्ति कितनी बार इलाज करवा सकता है.

यह भी पढ़ें: होटल या चेंजिंग रूम में कैमरा तो नहीं लगा? ऐसे कर सकते हैं चेक; महिलाओं के काम के हैं टिप्स

तो आपको बता दें इसमें कोई लिमिट तय नहीं की गई है. एक व्यक्ति कितनी भी बार इलाज करवा सकता है. बशर्ते वह 5 लाख की लिमिट को क्राॅस न करे. अगर 5 लाख की लिमिट क्राॅस हो जाती है. तो फिर फ्री इलान मिल पाना संभव नहीं है.  लिमिट के दायरे में कितनी भी बार इलाज करवाया जा सकता है.  

इलाज से पहले किन बातों का ध्यान रखें

इलाज करवाने जाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ताकि आपको बाद में परेशानी ना हो. सबसे पहले यह देखें कि अस्पताल आयुष्मान योजना से जुड़ा है या नहीं. क्योंकि आयुष्मान कार्ड पर सिर्फ योजना में रजिस्टर्ड हॉस्पिटल में ही इलाज करवाया सकता है. 

यह भी पढ़ें: सरसों के तेल में मिलावट तो नहीं? ऐसे कर सकते हैं चेक

इसके अलावा यह कन्फर्म कर लें कि आपको जिस बीमारी का इलाज कराना है. वह आयुष्मान पैकेज में शामिल है या नहीं.  इसके लिए आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर आयुष्मान मित्र से जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा यह बात भी ध्यान रखें कि आपका आयुष्मान कार्ड एक्टिव हो. 

यह भी पढ़ें: EPFO की वेबसाइट पर नहीं चेक कर पा रहे PF बैलेंस? ये तरीके आएंगे काम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
सैलरी और DA का गणित, दिल्ली में MCD कर्मचारियों के खाते में अब कितने रुपए आएंगे?
सैलरी और DA का गणित, दिल्ली में MCD कर्मचारियों के खाते में अब कितने रुपए आएंगे?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget