एक्सप्लोरर

महाकुंभ जाने के किस रास्ते पर लग रहा सबसे ज्यादा जाम, जानें कौन सा रूट है सही 

Mahakumbh Traffic Update: बेहतर है कि प्रयागराज जाने का का प्लान 16 फरवरी के बाद ही बनाएं. दरअसल, माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ को छंटने में दो से तीन दिन लगेंगे.

Mahakumbh Traffic Update: महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने वाले सभी रास्ते जाम से हांफ रहे हैं. यह अयोजनस्थल इतिहास की सबसे भयावह भीड़ और जाम से जूझ रहा है. सड़कों पर गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारे हैं और सड़क मार्ग से जाने वाले लोगों को पूरा-पूरा दिन अपनी गाड़ियों में ही इंतजार करना पड़ रहा है. आलम यह हो गया है कि प्रयागराज से कई किलोमीटर पहले ही लोगों को रोका जा रहा है. पुलिस और प्रशासन को लोगों से वापस जाने की अपील तक करनी पड़ रही है. 

बता दें, 12 फरवरी यानी बुधवार को महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान होना है. ऐसे में करोड़ों श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचने के लिए अलग-अलग शहरों से निकल चुके हैं, जिस कारण प्रयागराज का चक्का जाम हो गया है. ऐसे में हम आपको यहां प्रयागराज जाने वाले उन रास्तों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा जाम लग रहा है. ऐसे रास्तों पर जाने से बचें तो बेहतर होगा. वहीं, यह भी जानेंगे कि प्रयागराज पहुंचने के लिए फिलहाल कौन सा रूट सबसे सही है. 

इन रूट पर भूलकर भी न निकलें

अगर आप प्रयागराज जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ रूट से आपको बचना चाहिए. सबसे बुरा हाल एमपी से जोड़ने वाले रीवा-प्रयागराज हाइवे का है. यहां कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें हैं. सोमवार को पुलिस ने 300 किलोमीटर पहले ही लोगों से प्रयागराज की ओर न जाने की अपील की. अगर आप दिल्ली-एनसीआर से प्रयागराज जाने का प्लान बना रहे हैं तो इटावा-कानपुर वाले रास्ते पर काफी जाम है. इस रूट से भी आपको बचना चाहिए. 

इन रूट्स से आसानी से पहुंच सकते हैं प्रयागराज

बेहतर है कि प्रयागराज जाने का का प्लान 16 फरवरी के बाद ही बनाएं. दरअसल, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के स्नान के लिए श्रद्धालु सोमवार से ही महाकुंभ पहुंचने लगे हैं. इस भीड़ को छंटने में दो से तीन दिन लगेंगे. ऐसे में 15 फरवरी के बाद का प्लान सही रहेगा. वहीं सड़क मार्ग से प्रयागराज आने से बचें. इस समय ट्रेन या फ्लाइट से प्रयागराज पहुंचना आसान है. दिल्ली-एनसीआर से फ्लाइट की कनेक्टिविटी अच्छी है. ट्रेन से आने पर संगम तक पैदल जाना होगा. वहीं अगर सड़क मार्ग से आ रहे हैं तो दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए लखनऊ से प्रयागराज पहुंचना आसान है. वहीं आगरा और बुंदलेखंड एक्सप्रेसवे होते हुए चित्रकुट के रास्ते पर भी कम जाम मिल सकता है. 

इन बातों का रखें ध्यान

अपनी कार से प्रयागराज आ रहे हैं तो खाने के साथ पानी की पर्याप्त व्यवस्था करें. भारी भीड़ के कारण गाड़ियों को रोका जा रहा है, ऐसे में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. अगर ट्रेन से भी आ रहे हैं तो अपने साथ कम से कम सामान रखें. प्रयागराज पहुंचने के बाद आपको कई किलोमीटर पैदल चलना होगा, जितना कम बोझ रहेगा उतना बेहतर. 

यह भी पढ़ें: महाकुंभ के रास्ते में कई घंटों तक फंस सकते हैं आप, अपने साथ गाड़ी में जरूर रखें ये जरूरी चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: चलती ट्रेन के गेट पर ये गलती पड़ सकती है भारी, जुर्माने के साथ हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम
Train News: चलती ट्रेन के गेट पर ये गलती पड़ सकती है भारी, जुर्माने के साथ हो सकती है जेल भी, जानें रेलवे के नियम
EPFO Rules: शादी के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? ईपीएफओ ने खुद पोस्ट कर बताया
EPFO Rules: शादी के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? ईपीएफओ ने खुद पोस्ट कर बताया
Train News: ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया मोबाइल या कीमती सामान? रेलवे ने बताया वापस पाने का सही तरीका
Train News: ट्रेन से ट्रैक पर गिर गया मोबाइल या कीमती सामान? रेलवे ने बताया वापस पाने का सही तरीका
LPG News: अगर घर की रसोई में कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल किया तो क्या होगा, कितना लगेगा जुर्माना?
LPG News: अगर घर की रसोई में कमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल किया तो क्या होगा, कितना लगेगा जुर्माना?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget