Foreign Investors को राहत | SEBI का नया Proposal बदल देगा Stock Market Game | Paisa Live
भारत के शेयर बाजार से जुड़ी एक बेहद अहम और बड़ी खबर सामने आई है। मार्केट रेगुलेटर SEBI ने Foreign Portfolio Investors (FPIs) के लिए एक नया और बड़ा प्रस्ताव रखा है, जो आने वाले समय में भारतीय बाजार की तस्वीर बदल सकता है। अब तक विदेशी निवेशकों को एक ही दिन में की गई हर खरीद और बिक्री का अलग-अलग settlement करना पड़ता था, जिससे उनकी funding cost और operational pressure काफी बढ़ जाता था। लेकिन SEBI के नए “Netting System” के तहत buy और sell trades को आपस में adjust किया जाएगा और सिर्फ final net position का ही settlement होगा। SEBI का मानना है कि इस बदलाव से operational efficiency बढ़ेगी, funding cost घटेगी और विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार और ज्यादा attractive बनेगा। यह proposal ऐसे समय आया है जब US के high tariffs, कमजोर corporate earnings और महंगे valuations के कारण भारत से foreign outflows देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही SEBI FPI registration process को fast करने, market depth बढ़ाने और global investors का भरोसा वापस लाने के लिए लगातार reforms पर काम कर रहा है। सवाल ये है – क्या ये कदम विदेशी निवेश को फिर से India की ओर मोड़ेगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो जरूर देखें।





























