एक्सप्लोरर

लद्दाख घूमने जाने का है मन, IRCTC का ये टूर पैकेज करें बुक, सिर्फ इतना है किराया

IRCTC Ladakh Tour Package: अगर आप भी लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आईआरसीटीसी लेकर आया है आपके लिए एक बेहद शानदार मौका. महज इतने रुपये में घूम सकेंगे लद्दाख की खूबसूरती.

IRCTC Ladakh Tour Package: गर्मियों में इन दिनों लोग अक्सर बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं. अगर आप शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से थक गए हैं.और आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां सुकून हो, ठंडी हवा हो और सुंदर नज़ारे हों. तो यह खबर आपके काम की है. इस मौसम में बहुत से लोग पहाड़ों का रूख करते हैं.

खासतौर पर बहुत से लोग लद्दाख घूमने का प्लान बनाते हैं. अगर आप भी लद्दाख घूमने का प्लान बना रहे हैं तो फिर IRCTC लेकर आया है आपके लिए एक बेहद शानदार मौका. IRCTC के इस टूर पैकेज में आप आराम से घूम सकेंगे लद्दाख. चलिए बताते हैं कितना चुकाना होगा इसके लिए किराया क्या होगी बुकिंग प्रक्रिया.  

IRCTC के जरिए घूमें लद्दाख 

अगर आप जुलाई के इस महीने में लद्दाख घूमने की सोच रहे हैं. तो फिर आपके लिए IRCTC लेकर आया है एक शानदार टूर पैकेज. आपको बता दें IRCTC के इस टूर पैकेज का नाम है MAGNIFICENT LADAKH. इस टूर का पैकेज कोड है SBA08. इसमें आपको 6 रात और 7 दिन लद्दाख की सबसे खूबसूरत जगहों पर घुमाया जाएगा. इसमें लेह, शाम घाटी, नुब्रा, तुर्तुक और पैंगोंग जैसी लोकेशन्स शामिल हैं. इस टूर की शुरुआत 16 जुलाई को बैंगलोर से होगी. 

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद होगी जारी? जानें क्या ताजा अपडेट

यह फ्लाइट टूर पैकेज होगा. जिसकी शुरुआत फ्लाइट से होगी उसके बाद बाकी रूट्स पर AC बसों की व्यवस्था होगी. ठहरने के लिए होटल, खाना, लोकल ट्रांसफर, और इंश्योरेंस जैसी सारी सुविधाएं इस पैकेज में शामिल हैं. आपको बस जाना है और एन्जॉय करना है.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड से एक व्याक्ति कितनी बार करवा सकता है इलाज, अस्पताल जाने से पहले जान लीजिए नियम

इतना चुकाना होगा किराया

अब बात किराये की इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले ट्रैवल करते हैं. तो आपको 63200 रुपये देने होंगे. वहीं अगर आप दो लोग एक साथ इस टूर पर जाते हैं तो फिर  प्रति व्यक्ति 58350 रुपये लगेंगे. वहीं अगर तीन लोगों एक साथ जाते हैं. तो प्रति यात्री 57950 रुपये किराया चुकाना होगा. अगर इस पैकेज की बुकिंग की बात की जाए तो आप इसे IRCTC की टूरिज्म वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं. या फिर रेलवे टूरिज्म बुकिंग काउंटर जा सकते हैं. वहां आप इस बारे में और जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ एक बार करें निवेश, हर महीने ब्याज से कमाएंगे 9250 रुपये, जानें इस योजना के बारे में

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
Train Ticket: रेल टिकट पर बढ़ेगा चार्ज? UPI से बुकिंग 51% के पार
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
डॉक्यूमेंट खोने पर नहीं होगी परेशानी, LDR की मदद से दर्ज करें शिकायत
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
100 लड़कियां दिखाने का था वादा, 51 में निपटाया, मैट्रिमोनियल साइट के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स
बिजली कनेक्शन से नहीं मिलेगा मालिकाना हक, हाई कोर्ट ने किया साफ 
बिजली कनेक्शन से नहीं मिलेगा मालिकाना हक, हाई कोर्ट ने किया साफ 

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget