एक्सप्लोरर

Flight Delay Rules: फ्लाइट डिले होने से लोग परेशान, एयरपोर्ट पर ये हैं आपके पांच अधिकार

Flight Delay Rules: अगर आपकी फ्लाइट 6 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है तो इसकी जानकारी एयरलाइन कंपनी को आपको 24 घंटे पहले देनी होगी, ऐसी स्थिति में आप रिफंड भी ले सकते हैं.

Flight Delay Rules: सर्दियों के इस मौसम में घने कोहरे के चलते ठंड और ज्यादा बढ़ गई है, देश के तमाम हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें भी लेट चल रही हैं. लोगों को कई घंटों तक एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर इंतजार करना पड़ रहा है. फ्लाइट लेट होने की खबरें रोजाना सामने आ रही हैं और इसके साथ ही लोगों का गुस्सा भी बढ़ रहा है. हाल ही में फ्लाइट लेट होने के चलते पायलट से हाथापाई का मामला भी सामने आया. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपकी फ्लाइट डिले है तो एयरपोर्ट पर आपके क्या-क्या अधिकार हैं. 

कर सकते हैं पूछताछ
अगर आपकी फ्लाइट देरी से चल रही है तो आप संबंधित एयरलाइन के कर्मचारियों से इसकी पूछताछ कर सकते हैं. उन्हें आपको पूरी जानकारी देनी होगी कि किस कारण से फ्लाइट लेट है और कितनी देर बाद उड़ान भरेगी. 

रिफ्रेशमेंट की सुविधा
अगर आपकी फ्लाइट तीन घंटे से ज्यादा लेट है तो आपको एयरलाइन कंपनी की तरफ से रिफ्रेशमेंट दिया जाएगा. जिसमें पानी, बिस्किट और बाकी चीजें होंगीं. आप अपना बोर्डिंग पास दिखाकर रिफ्रेशमेंट ले सकते हैं. अगर आपको ये नहीं दिया जा रहा है तो आप इसकी मांग कर सकते हैं. 

6 घंटे से लेट होने पर ये नियम
अब अगर आपकी फ्लाइट 6 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही है तो इसकी जानकारी एयरलाइन कंपनी को आपको 24 घंटे पहले देनी होगी. इसके बाद यात्री अगर यात्रा नहीं करते हैं तो वो अपने टिकट का रिफंड भी क्लेम कर सकते हैं. इसके अलावा आप दूसरी फ्लाइट में सीट की डिमांड भी कर सकते हैं.

कैंसिल होने पर क्या अधिकार
अगर आपकी फ्लाइट कैंसिल होती है तो आपको इसकी जानकारी 24 घंटे पहले दी जानी जरूरी होती है. अगर आपको कैंसिल होने की सूचना नहीं दी जाती है तो आपको रिफंड तो मिलेगा ही, एयरलाइन कंपनी को मुआवजा भी देना होगा, जो 5 हजार से 10 हजार रुपये तक हो सकता है. 

मिलता है होटल रूम
अगर आपकी फ्लाइट शाम की है और वो लगातार डिले हो रही है तो ऐसे में आपको होटल रूम दिया जाएगा. ऐसा तभी होता है जब फ्लाइट अगले दिन की शेड्यूल कर दी गई हो. एयरलाइन कंपनी को तब आपके ठहरने और खाने की व्यवस्था करनी होगी. 

ये भी पढ़ें - Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना का नहीं बना है कार्ड तो करें ये काम, आसानी से हो जाएगा आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIP Tips: सालाना SIP चुन रहे हैं, तो पहले इन बातों का रखें ध्यान, कहीं बिगड़ न जाए गणित
सालाना SIP चुन रहे हैं, तो पहले इन बातों का रखें ध्यान, कहीं बिगड़ न जाए गणित
Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget