एक्सप्लोरर

Dry Shampoo: क्या होता है ड्राइ शैंपू? सामान्य शैंपू से कितना अलग होता है समझिए आसान भाषा में

ड्राइ शैंपू ऐसा प्रोडक्ट है, जिससे आपके बाल बिना पानी के भी साफ हो सकते हैं. यह पाउडर के रूप में होता है. आइए जानते हैं इस अनोखे हेयर प्रोडक्ट के बारे में थोड़ा विस्तार से...

Dry Shampoo: शरीर को साफ सुथरा रखना बहुत जरूरी है. गंदगी कई तरह की बीमारियों को जन्म देती है. शरीर की साफ-सफाई में हमारे बाल भी आते हैं. जब बात बालों की सफाई की आती है तो सभी इसके लिए शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. बाजार में अलग-अलग तरह के शैंपू उपलब्ध हैं. आजकल साफ सफाई रखना तो हर कोई चाहता है, लेकिन इसके लिए पर्याप्त समय सभी के पास नही होता. शायद आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि आपके बाल गंदे हों, लेकिन आप किसी ऐसी जगह फंसे हों जहां बाल धोने के लिए पानी की कमी है, ऐसी सिचुएशन में बालों की सफाई के लिए बाजार में ड्राइ शैंपू (Dry Shampoo) उपलब्ध है. अब आपके मन में सवाल आया होगा कि यह ड्राई शैम्पू क्या होता है? आइए जानते हैं कि ड्राइ शैंपू क्या होता है और यह सामान्य शैंपू से कितना अलग है? साथ ही यह भी जानेंगे कि इसे इस्तेमाल कैसे किया जाता है. 

क्या है ड्राई शैम्पू? समय शैंपू से कैसे है अलग? 

ड्राइ शैंपू एक ऐसा कमाल का प्रॉडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपके बाल बिना पानी के साफ हो सकते हैं. यह आपके बालों से सभी प्रकार की ऑयलीनेस को हटा देता है. ड्राई शैम्पू को हाइब्रिड शैम्पू (Hybrid Shampoo) के नाम से भी जाना जाता है. यह पानी के बिना ही बालों की ऐसे सफाई करता है, जैसे लिक्विड शैंपू करता है और बालों से सारी चिकनाई को खत्म कर देता है. ड्राइ शैंपू पाउडर के रूप में होता है. यह बिल्कुल किसी स्प्रे की तरह होता है. ड्राई शैम्पू अक्सर कॉर्न स्टार्च या राइस स्टार्च से बनाया जाता है. यहां पर यह ध्यान देने वाली बात है कि ड्राई शैम्पू बालों को सिर्फ ऊपर से धुला हुआ दिखा सकता है. बालों की अंदर तक की सफाई के लिए आपको इन्हें अच्छे से पानी से ही धोना होगा. ड्राइ शैंपू और समय शैंपू में सिर्फ इतना ही फर्क है कि ड्राइ शैंपू पाउडर फॉर्म में होता है और परंपरागत शैंपू लिक्विड फॉर्म में. इसके अलावा, ड्राइ शैंपू के लिए आपको पानी की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि समय शैंपू बिना पानी के सफाई नहीं कर सकते. 

ऐसे काम करता है ड्राई शैम्पू 

बालों को रोज धोना, ब्लो-ड्राई करना और फिर इन्हें स्टाइल करना, उसमे बहुत समय लगता है. यहीं से किसी को भी ड्राई शैम्पू की जरूरत महसूस होने लगती है. अगर आप भी अपने बालों को समय नहीं दे पाते हैं तो बालों की सफाई के लिए ड्राई शैम्पू आपके लिए अच्छा विकल्प है. ड्राई शैम्पू में आपके बालों से तेल और पसीने को सोखने के लिए अल्कोहल या स्टार्च-आधारित सक्रिय अवयव होते हैं. बहुत से ड्राई शैंपू में सुगंध भी होती है, जिससे आपके बालों को एक फ्रेश लुक मिल सके और आप फ्रेश फील कर सकें. 

रोजाना ड्राई शैम्पू इस्तेमाल करना ठीक है? 

वैसे तो ड्राई शैम्पू के कई फायदे होते हैं, लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल समस्या भी पैदा कर सकता है. इसका बहुत अधिक इस्तेमाल आपकी खोपड़ी पर अपने अवशेष छोड़ सकता है, जिससे सर के बालों के रोम भी बंद हो सकते हैं और बालों का विकास सीमित होकर रह सकता है. इसलिए, ड्राई शैंपू का इस्तेमाल लगतार दो हेयरवॉश के बीच में एक ही बार करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें - 

किसी को कम, किसी को ज्यादा सर्दी क्यों लगती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAC या वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत, मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में कौन-सी बर्थ है खाली
RAC या वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत, मोबाइल पर ऐसे देखें ट्रेन में कौन-सी बर्थ है खाली
Biogas Production: अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
अब कूड़े- कचरे और गोबर से गैस बनाएगी सरकार, इस योजना को दी हरी झंडी
Delhi-Dehradun Expressway पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बदली गाड़ियों की स्पीड लिमिट, अब तेज रफ्तार पर कटेगा ई-चालान
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन
Paternity Leave पर रहते हुए गई नौकरी, कर्मचारी को मिला 18 करोड़ का कम्पंसेशन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget