एक्सप्लोरर

किसी को कम, किसी को ज्यादा सर्दी क्यों लगती है? ये है इसके पीछे की वजह

ठंड लगना एक आम बात है, लेकिन बहुत से लोगो को कुछ ज्यादा ही ठंड लगती है. क्या यह साधारण बात है? यह किसी तरह की कोई बीमारी है? आइए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह...

Winter's Effect On Humans: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. सुबह और शाम के समय सर्दी का एहसास होने लगा है. सर्दी में ठंड लगना एक कॉमन बात है. कुछ लोग अब भी टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने घूम रहे हैं, वहीं कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ही ठंड लगती है. ऐसा क्यों होता है कि किसी को बहुत ज्याद ठंड लगती है तो किसी को कम लगती है? एक्सपर्ट्स के अनुसार, ठंड ज्यादा या कम लगने का संबंध आपके खान-पान, लाइफस्टाइल और शरीर की आंतरिक क्षमता से जुड़ा है. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से.....

ठंड कैसे लगती है ?

हमें सबसे पहले ठंड त्वचा (Skin) पर महसूस होती है. इसकी वजह से हमारे रोएं भी खड़े हो जाते हैं. कई बार उंगलियां भी सुन्न हो जाती हैं. तापमान के घटने बढ़ने का एहसास सबसे पहले हमारी स्किन को होता है. हमारी स्किन के ठीक नीचे मौजूद थर्मो-रिसेप्टर नर्व्स (Thermo-receptors Nerves) दिमाग को तरंगों के रूप में ठंड लगने का संदेश भेजती हैं. लोगों में इसका स्तर और इसकी तीव्रता अलग-अलग हो सकती है. स्किन से निकलने वाली तरंगें दिमाग के हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) में जाती हैं. हाइपोथैलेमस शरीर के आंतरिक तापमान और पर्यावरण का संतुलन बनाने में सहायता करता है. इस संतुलन को बनाने की प्रक्रिया के कारण ही हमारे रौंगटे खड़े हो जाते हैं और मासंपेशियां भी सिकुड़ने लगती हैं.

हाइपोथर्मिया के कारण लगती है ज्यादा सर्दी 

ठंड लगने का असर सबसे पहले स्किन पर होता है. जब स्किन के नीचे मौजूद नर्व दिमाग का ठंड लगने का सन्देश भेजती हैं तो दिमाग शरीर के अंदर के तापमान को गिरने से रोकता है. दिमाग शरीर के सारे ऑर्गन्स को मैसेज भेजता है कि तापमान गिर रहा है. दिमाग शरीर के सभी आंतरिक और बाहरी अंगों को तापमान सुरक्षित करने का आदेश देता है. उसके बाद शरीर की सभी मांसपेशियां काम की गति को धीमा कर देती हैं. हमारा शरीर तापमान का ज्यादा कम होना बर्दाश्त नहीं कर पाता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर तापमान ज्यादा कम हो जाता है तो शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं. कभी-कभी मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की वजह से इंसान की मौत भी हो जाती है. ज्यादा ठंड लगने को हाइपोथर्मिया कहा जाता है. इसकी वजह से जान भी जा सकती है.

अचानक कंपकंपी आने की वजह

जब हमारे शरीर के अंग धीमी गति से काम कर रहे होते हैं तो इनसे ज्यादा मेटाबॉलिक हीट (Metabolic Heat) पैदा होती है. जिस वजह से शरीर में अचानक कंपकंपी लगती है. कंपकंपी आने का मतलब है कि शरीर बाहर के तापमान की तुलना में अंदर के तापमान को संतुलित कर रहा है.

इन कारणों से भी लग सकती है ज्यादा ठंड

  • अगर आपका वजन आपकी लंबाई के अनुपात में ज्यादा कम है.
  • थायरॉयड का बिगड़ना
  • शरीर में आयरन की कमी होने पर भी ज्यादा ठंड का एहसास हो सकता है.
  • रक्तसंचार कम होने के कारण खून शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में नही पहुंच पाता है, ऐसी स्तिथि में भी आपको ज्यादा ठंड का अनुभव हो सकता है.
  • नींद का ठीक से पूरा न होना भी ठंड लगने का एक कारण बन सकता है.
  • डिहाइड्रेशन के शिकार होने पर भी आपको ठंड ज्यादा लग सकती है.
  • शरीर में विटामिन बिक की कमी होने पर भी ठंड ज्यादा लगती है.

यह भी पढ़ें -

देश के इन राज्यों में पटाखे जलाने पर भरना पड़ सकता है जुर्माना!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget