एक्सप्लोरर

Cyber Fraud: ई-चालान का मैसेज आते ही लिंक पर तुरंत नहीं करें क्लिक, पहले करें ये काम

Cyber Fraud: ई-चालान वाले फ्रॉड में लोगों को एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें बताया जाता है कि आपका चालान कट गया है. इसके साथ एक लिंक भी होता है, जिस पर क्लिक करते ही बैंक अकाउंट खाली हो जाता है.

Cyber Fraud: डिजिटल दुनिया के इस दौर में जितनी तेजी से काम हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर ठग भी बढ़ते जा रहे हैं. एक सेकेंड में आपका बैंक अकाउंट कोई दूर बैठा शख्स खाली कर देता है, जब तक आपको कुछ पता चले तब तक पूरा खेल हो चुका होता है. ऐसे में आपको हर वक्त सावधान रहने की जरूरत है. आजकल साइबर ठग कई तरह से लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. किसी न किसी बहाने से लिंक लोगों के फोन पर भेजा जाता है और इसे क्लिक करते ही बैंक खाता खाली हो जाता है. ऐसा ही एक फ्रॉड ऑनलाइन चालान के बहाने हो रहा है, जिसमें लोगों के फोन पर ई-चालान का मैसेज जाता है और जो इस पर क्लिक करता है, उसके साथ ठगी हो जाती है. 

कैमरे से होता है ई-चालान
आजकल हर रेड लाइट और सड़क पर कैमरे लगे हुए हैं, अगर आपने किसी भी ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया तो ये तुरंत आपकी फोटो लेते हैं और कंट्रोल रूम को भेज देते हैं. जिसके बाद आपका चालान हो जाता है, इसे ई-चालान कहते हैं. ई-चालान कटने का मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है. जिसमें एक लिंक होता है, ऊपर लिखा होता है कि आपने ट्रैफिक नियम तोड़ा है और आपका चालान किया गया है. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको चालान की पूरी डीटेल मिलती है, साथ ही फोटो भी अटैच होती है. यहीं से आप अपने चालान का पेमेंट भी कर सकते हैं. 

तुरंत क्लिक करते हैं लोग
अब इसी लिंक का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं. एक रैंडम नंबर से लोगों को चालान जैसा ही एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें बताया जाता है कि आपका ई-चालान हुआ है. आमतौर पर लोग तुरंत ये जानना चाहते हैं कि किस बात का चालान किया गया है, यही वजह है कि लोग तुरंत इस लिंक पर क्लिक कर लेते हैं, जो उनके लिए कई बार खतरनाक साबित हो सकता है. 

बचने के लिए क्या करें?
अब अगर आपके फोन पर भी ई-चालान का कोई ऐसा मैसेज आता है तो आप इस पर तुरंत क्लिक न करें. आप सबसे पहले अपने फोन से ही ई-चालान की वेबसाइट पर जाएं. यहां आपको सिर्फ अपनी गाड़ी का नंबर और लाइसेंस के आखिरी कुछ नंबर डालने होते हैं. इसके बाद आपके सामने ई-चालान की पूरी डीटेल आ जाती है. अगर वाकई चालान हुआ है तो आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, नहीं तो आपको सारी जानकारी इसी वेबसाइट से मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें - Liquor Bottle Limit: आचार संहिता के दौरान कितनी शराब साथ लेकर जा सकते हैं आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
MP में 2 नई रेल लाइन शुरू, 10 रुपये में कर सकेंगे ट्रेन का सफर
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
परिवार में हो गया बंटवारा, क्या अब अलग मिलेगा PM आवास योजना का लाभ?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
सोलर पैनल सस्ता, मिलेगी 1000 करोड़ की एक्स्ट्रा सब्सिडी, कैसे करें अप्लाई?
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख
PNB का बड़ा अलर्ट! 3 साल से बंद पड़े जीरो बैलेंस खाते होंगे बंद, जानें आखिरी तारीख

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget