एक्सप्लोरर

CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित

राजधानी दिल्ली में आज नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे. सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रेलवे ने आज 250 से ज्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

दिल्ली में सीजेपी के  विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते भारतीय रेलवे ने कड़ा कदम उठाया है. 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली (NDLS) और हजरत निजामुद्दीन (NZM) रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने वाली 250 से ज्यादा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी में भारी भीड़ और संभावित यातायात जाम को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर लिया गया है. इससे पहले के स्टेशनों से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन पर भी इसका असर पड़ा है, जिसके चलते यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें.

250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

रेलवे ने बताया है कि पहले 38 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 45 कर दिया गया है. इसके बाद एक अन्य सूचना में रेलवे ने दिल्ली आने वाली 40 और यहां से जाने वाली 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया. लेकिन शाम तक उत्तर रेलवे ने रद्द की गई कुल ट्रेनों की संख्या को संशोधित कर 250 से ज्यादा कर दिया, जिसमें मेल, एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनें शामिल हैं.

लोकल ट्रेनों को भी रद्द किया गया

नई दिल्ली और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से रवाना होने वाली ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. इस कदम की वजह से हजारों यात्रियों को हुई असुविधा को लेकर रेलवे और सरकार की कड़ी आलोचना हो रही है. सोनीपत में आज सुबह दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी अहतियात बरत रहा है.

रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि देश में पहले भी आंदोलनों के कारण एक-दो ट्रेनें रद्द हुई हैं, लेकिन इतनी सारी ट्रेनें एक साथ कभी रद्द नहीं हुईं. रद्द होने से हजारों यात्रियों को भारी असुविधा हुई है, जिनमें से कई लोग जरूरी चिकित्सा कारणों, काम या पारिवारिक समारोहों के लिए यात्रा कर रहे होंगे.

यह भी पढ़ें- CJP प्रदर्शन: क्या दिल्ली आने वाली उड़ानों के लिए बदला नियम? एयरपोर्ट ने क्या कहा

शैलजा पांडे वर्तमान में ABP न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां चैनल के डिजिटल विंग में काम कर रही हैं. इन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरूआत एबीपी न्यूज़ चैनल से बतौर इंटर्न की थी. इनके काम को देखते हुए एबीपी ने इन्हें कंसल्टेंट की जिम्मेदारी से नवाजा. यह बीते करीब दो साल से एबीपी न्यूज़ को अपनी सेवाएं दे रही हैं. शैलजा यहां यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. वह एआई और स्टेट टीम को भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. शैलजा ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से की है. यहां इन्होंने  रेडियो और टेलीविजन प्रोडक्शन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget