एक्सप्लोरर

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में नहीं हो पा रहा डिपॉजिट तो न हों परेशान, यह करें काम 

Atal Pension Yojana: पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट बंद हो चुका है या फिर अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं होने के कारण आप अटल पेंशन योजना में निवेश नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है.

Atal Pension Yojana: अगर आप अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में पैसों की डिपॉजिट इस कारण नहीं जमा कर पा रहे हैं, क्योंकि आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट बंद हो चुका है या फिर अकाउंट में मिनिमम बैलेंस (Minimum Balance) भी नहीं तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. डाक विभाग (Post Office) ने न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने या फिर सेविंग अकाउंट बंद होने की वजह से अटल पेंशन योजना में योगदान नहीं दे पाने वालों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर डेवलप (SOP) किया है. 

पोस्ट ऑफिस के पास कई तरह के शिकायत पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें कहा गया था कि अटल पेंशन योजना (APY Subscriber) में सब्सक्राइबर डाकघर का बचत खाता बंद होने या फिर उसमें मिनिमम बैलेंस नहीं होने के कारण योगदान नहीं दे पा रहे हैं. 30 नवंबर को जारी परिपत्र में कहा गया है कि ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने और उन्हें अपनी APY नीति को जारी रखने में सक्षम बनाने के लिए, एक विस्तृत SOP तैयार किया गया है.

अटल पेंशन योजना से डाकघर के नए बचत खाते को कैसे लिंक करें  

डाकघर विभाग को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि एक नया डाकघर बचत खाता उसी CIF (कस्टमर इंफॉमेंशन फाइल) के तहत खोला गया है, जिसके साथ APY पॉलिसी प्रीमियम डेबिट जुड़े हुए थे.

एक बार ये जब हो जाता है तो डाकघर विभाग को अपने रिकॉर्ड में पुराने के बजाय नए डाकघर बचत खाता संख्या को ग्राहक के अटल पेंशन योजना के साथ जोड़ना होगा. 

सिंगल अकाउंट के लिए CIF आईडी ऑटोमेटिक से पॉप्युलेट हो जाएगी. हालांकि, ज्वाइंट अकाउंट के लिए CIF ID को मैन्युअली दर्ज करने की आवश्यकता होती है. डाकघर की शाखा यह जांच कर सकती है कि संशोधन जमा करने से पहले खाताधारक और APY पॉलिसीधारक का विवरण सेम है कि नहीं. 

पोस्ट ऑफिस ब्रांच के अधिकारियों द्वारा नए सेविंग अकाउंट नंबर सीआईएफ आईडी वेरिफाई होने के बाद नए अकाउंट को योगदान डेबिट के लिए एपीवाई से लिंक किया जाएगा. 

देरी से भुगतान पर जुर्माना 

अगर आपका APY योगदान काफी समय से जमा नहीं किया गया है, तो पोस्ट ऑफिस का आंतरिक सॉफ्टवेयर और रिकॉर्ड पेंशन पॉलिसी के लिए लंबित योगदान और उस दंड राशि को भी दिखाएगा जो एक व्यक्ति को भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है. इसके बाद जुर्माने के साथ बकाया राशि काट ली जाएगी. हालांकि नए बचत खाते में पर्याप्त शेष राशि होनी चाहिए. जुर्माना 1 रुपये से लेकर 10 रुपये प्रति माह हो सकता है. 

कितनी मिलेगी पेंशन 

अटल पेंशन योजना में टैक्सपेयर्स छोड़कर कोई भी भारतीय निवेश कर सकता है. इस योजना में 18 से 40 साल तक कोई भी व्यक्ति निवेश कर सकता है. इसमें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का पेंशन ली जा सकती है. 60 साल की उम्र के बाद पेंशन की राशि दी जाती है. 

यह भी पढ़ें- APY: रोजाना 7 रुपये बचा कर पा सकते हैं 5,000 रुपये की मंथली पेंशन, जानें इस सरकारी योजना के सभी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृत उद्यान में मुफ्त एंट्री, राष्ट्रपति भवन के दीदार से पहले जानें बुकिंग के नियम
अमृत उद्यान में मुफ्त एंट्री, राष्ट्रपति भवन के दीदार से पहले जानें बुकिंग के नियम
1 सितंबर से बदलेंगे नियम, दिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए अब ये काम जरूरी
1 सितंबर से बदलेंगे नियम, दिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए अब ये काम जरूरी
SIP Tips: सालाना SIP चुन रहे हैं, तो पहले इन बातों का रखें ध्यान, कहीं बिगड़ न जाए गणित
सालाना SIP चुन रहे हैं, तो पहले इन बातों का रखें ध्यान, कहीं बिगड़ न जाए गणित
Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget