एक्सप्लोरर

एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?

Air India Fuel Surcharge: फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए टिकट महंगे हो सकते हैं. एयर इंडिया ने बढ़ती कीमतों के चलते घरेलू और कई अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर नया फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला किया है.

Air India Fuel Surcharge: अगर आप जल्द ही फ्लाइट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं. तो टिकट की कीमत थोड़ी ज्यादा चुकानी पड़ सकती है. दरअसल एयरलाइंस की बढ़ती लागत का असर अब यात्रियों की जेब पर भी दिखने लगा है. एयरलाइन कंपनियां लगातार बढ़ रही एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों से जूझ रही हैं और इसी वजह से किराए में बदलाव किया जा रहा है. इसी कड़ी में Air India ने भी नया फ्यूल सरचार्ज लागू करने का फैसला लिया है.

यह बदलाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर लागू होगा. एयरलाइन का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव की वजह से जेट फ्यूल महंगा हुआ है. जिससे ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ गई है. यही वजह है कि अब यात्रियों को टिकट बुक करते समय पहले से ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है. जान लें अब कितने मंहगे हो जाएंगे टिकट.

डोमेस्टिक फ्लाइट्स पर कितना बढ़ेगा किराया?

एयरलाइन के फैसले के मुताबिक 12 मार्च से हर घरेलू फ्लाइट टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज जोड़ा जाएगा. यानी अगर आप देश के भीतर यात्रा के लिए टिकट बुक करते हैं. तो बेस फेयर और टैक्स के अलावा यह एक्लट्रा चार्ज भी देना होगा. यह नियम सिर्फ Air India ही नहीं बल्कि Air India Express की फ्लाइट्स पर भी लागू होगा.

कंपनी ने यह भी साफ किया है कि यही सरचार्ज SAARC देशों के लिए जाने वाली फ्लाइट्स पर भी लागू रहेगा. एयरलाइन का कहना है कि जेट फ्यूल की कीमतों में आई तेजी ने ऑपरेशन की लागत काफी बढ़ा दी है. ऐसे में यह कदम जरूरी हो गया है. जिससे बढ़ती लागत को कुछ हद तक बैलेंस किया जा सके.

यह भी पढ़ें: शिवहर से लेकर पटना तक, जानें बिहार के किस शहर में कितनी है LPG सिलेंडर की कीमत?

इंटरनेशनल रूट्स पर भी बढ़ेगा सरचार्ज 

सिर्फ घरेलू ही नहीं अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर भी फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया गया है. वेस्ट एशिया जाने वाली फ्लाइट्स के लिए प्रति टिकट 10 डॉलर का एक्सट्रा चार्ज लगाया जाएगा. वहीं अफ्रीका रूट्स पर यह शुल्क बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है. जो पहले से ज्यादा है. साउथ ईस्ट एशिया के लिए भी सरचार्ज में बढ़ोतरी की गई है और इसे 60 डॉलर तक पहुंचा दिया गया है.

खास बात यह है कि सिंगापुर आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर भी अब यह चार्ज लागू होगा. जबकि पहले वहां ऐसा कोई सरचार्ज नहीं लिया जाता था. एयरलाइन का कहना है कि गल्फ में बने हालात और जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के चलते यह फैसला लेना पड़ा है. जिससे आने वाले समय में टिकट की कुल कीमत बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई बीमा पॉलिसी के बदल गए नियम, आपके लिए क्या जानना जरूरी है?
नई बीमा पॉलिसी के बदल गए नियम, आपके लिए क्या जानना जरूरी है?
EPFO News: सरकार ने EPFO की 15000 वाली लिमिट बढ़ाई, पीएफ-पेंशन में होगी ज्यादा बचत
सरकार ने EPFO की 15000 वाली लिमिट बढ़ाई, पीएफ-पेंशन में होगी ज्यादा बचत
Unemployment Allowance: भत्ता योजना के तहत सभी बेरोजगारों को मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने क्या बताया?
भत्ता योजना के तहत सभी बेरोजगारों को मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने क्या बताया?
राशन कार्ड खराब या गुम हो गया? अब घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी
राशन कार्ड खराब या गुम हो गया? अब घर बैठे मिनटों में डाउनलोड करें डिजिटल कॉपी

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget