एक्सप्लोरर

फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार

Food Delivery Fraud: फूड डिलीवरी से जुड़ा नया फ्रॉड तेजी से बढ़ रहा है. नकली कॉल, फर्जी लिंक और रिफंड के बहाने लोगों से बैंक डिटेल्स और ओटीपी लेकर ठगी की जा रही है. इसलिए इन बातों का ध्यान रखें.

Food Delivery Fraud: ऑनलाइन फूड ऑर्डर करना आज की लाइफ का नॉर्मल हिस्सा बन चुका है. कुछ ही मिनटों में ऐप पर ऑर्डर प्लेस करो और खाना दरवाजे पर पहुंच जाता है. लेकिन इसी का फायदा उठाकर साइबर ठग अब नया तरीका अपना रहे हैं. हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां फूड डिलीवरी के नाम पर लोगों से पैसे ठगे गए. कभी नकली कॉल करके ऑर्डर कैंसिल होने की बात कही जाती है.

तो कभी रिफंड के बहाने ओटीपी या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं. कई बार ठग खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर लिंक भेजते हैं और उस पर क्लिक करते ही आपका फोन या बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकता है. यानी जिस ऐप के जरिए आप खाना मंगाते हैं. उसी बहाने ठग आपके पैसे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. इसलिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

फूड डिलीवरी के नाम पर ऐसे चलता है फ्रॉड

साइबर ठग सबसे पहले लोगों को फूड डिलीवरी से जुड़ा कॉल या मैसेज करते हैं. कई बार वह खुद को किसी डिलीवरी ऐप का कस्टमर केयर बताकर कहते हैं कि आपका ऑर्डर कैंसिल हो गया है और रिफंड मिलेगा. इसके बाद वे एक लिंक भेजते हैं या ओटीपी मांगते हैं. जैसे ही आप लिंक खोलते हैं या ओटीपी शेयर करते हैं. आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं. 

कुछ मामलों में ठग नकली ऐप या वेबसाइट भी बनाते हैं जो असली जैसी दिखती है. लोग वहां अपनी डिटेल्स डाल देते हैं और स्कैम का शिकार हो जाते हैं. कई बार डिलीवरी एजेंट बनकर घर तक पहुंचने और पेमेंट अपडेट करने का बहाना भी बनाया जाता है. इसलिए किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान

इन बातों का रखें खास ध्यान 

ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए कुछ बेसिक बातों को याद रखना जरूरी है. सबसे पहले किसी भी फूड डिलीवरी से जुड़ा कॉल आए तो तुरंत उस पर भरोसा न करें. हमेशा ऐप के अंदर जाकर ही ऑर्डर की जानकारी चेक करें. अगर कोई रिफंड या पेमेंट अपडेट के लिए लिंक भेजता है. तो उस पर क्लिक करने से बचें. किसी भी हालत में ओटीपी, बैंक डिटेल्स या कार्ड नंबर शेयर न करें. 

अगर कोई खुद को कस्टमर केयर बताकर जानकारी मांग रहा है. तो पहले ऐप में दिए गए ऑफिशियल नंबर पर ही संपर्क करें. इसके साथ ही फोन में अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें. थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. 

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर की किल्लत के चलते खरीदने जा रहे नया इंडक्शन चूल्हा? पहले चेक कर लें ये जरूरी चीजें

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

DA Hike Delay: महंगाई भत्ते पर खिंच गया फैसला, क्या 8वें वेतन आयोग के चलते लगा ब्रेक? जानें
DA Hike Delay: महंगाई भत्ते पर खिंच गया फैसला, क्या 8वें वेतन आयोग के चलते लगा ब्रेक? जानें
EPFO वाला बैंक अकाउंट क्लोज हो गया तो टेंशन नहीं! जानें घर बैठे कैसे करें अपडेट
EPFO वाला बैंक अकाउंट क्लोज हो गया तो टेंशन नहीं! जानें घर बैठे कैसे करें अपडेट
Gold Price: सिर पर है शादी का सीजन, सोने की कीमतें 1.5 लाख के पास, जानें कब है खरीदने का सही समय
सिर पर है शादी का सीजन, सोने की कीमतें 1.5 लाख के पास, जानें कब है खरीदने का सही समय
FD Rates in Bank: HDFC से लेकर SBI तक... FD पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, अभी जानिए
HDFC से लेकर SBI तक... FD पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज, अभी जानिए
Advertisement

वीडियोज

समय रैना के “Still Alive” video से उठा विवाद, Shaktimaan पर टिप्पणी के बाद Mukesh Khanna का तीखा reaction
Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप
Chitra Tripathi: ट्रंप का सरेंडर या ईरान की कूटनीतिक फतह? | Iran US Israel War Ceasefire
Bharat Ki Baat: सीजफायर के बाद क्या थम जाएगी जंग ? | Iran US Israel War
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में...', यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?
'हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में...', यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश यादव और BSP सुप्रीमो?
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
स्कूल में 3 बार फेल हुए अक्षय कुमार, बचपन के दोस्त संग मस्ती, बोले- लड़कियों को देखने जाते थे
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
भारत पहुंचते ही बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से कहा- शेख हसीना को लौटाओ, इंडिया ने क्या दिया जवाब?
US Iran War LIVE: ईरान पाकिस्तान जाएगा या नहीं, सस्पेंस बरकरार! पहले कहा इस्लामाबाद पहुंच रहे, फिर राजदूत ने पोस्ट कर दी डिलीट
LIVE: ईरान पाकिस्तान जाएगा या नहीं, सस्पेंस बरकरार! पहले कहा इस्लामाबाद पहुंच रहे, फिर राजदूत ने पोस्ट कर दी डिलीट
एक एकड़ पर 10000 रुपये! किसानों को इस स्कीम में पैसा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार, ऐसे करें अप्लाई
एक एकड़ पर 10000 रुपये! किसानों को इस स्कीम में पैसा दे रही छत्तीसगढ़ सरकार, ऐसे करें अप्लाई
Viral Video: ऐसे यूथ को इजरायल भेज दो... रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे लड़के को देख भड़क गए यूजर्स
ऐसे यूथ को इजरायल भेज दो... रेलवे ट्रैक पर लेटकर वीडियो बना रहे लड़के को देख भड़क गए यूजर्स
Embed widget