एक्सप्लोरर

Mysterious Temple: सूर्यास्त के बाद कोई क्यों नहीं जाता इस मंदिर में, क्या है इस शापित मंदिर का रहस्य?

Viral News: आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जिसे शापित मंदिर कहा जाता है और सूर्यास्त के बाद यहां कोई अंदर नहीं जाता. चलिए जानते हैं कौन सा है ये मंदिर और इसके शापित होने की कहानी.

Mysterious Temple : भारत में असंख्य पुराने मंदिर हैं. इनमें से कुछ की काफी मान्यता है और यहां हमेशा श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है. वहीं कई ऐसे मंदिर भी हैं जिनको लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें हैं और लोग यहां जाने से बचते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताएंगे जिसे शापित मंदिर कहा जाता है और सूर्यास्त के बाद यहां कोई अंदर नहीं जाता. चलिए फिर जानते हैं कौन सा है ये मंदिर और इसके शापित होने की बात कितनी सही है.

राजस्थान के बाड़मेर में है यह मंदिर

हम जिस मंदिर की बात कर रहे हैं वो है किराड़ू मंदिर. यह राजस्थान के बाड़मेर में स्थित है. इसे किराड़ू का शापित मंदिर भी कहा जाता है. बाड़मेर शहर से 35 किलोमीटर दूरी पर यह मंदिर है. यह भगवान शिव का मंदिर है और इस 5 मंदिरों के समूह को सोलंकी शैली में बनाया गया है. हालांकि यहां के कुछ मंदिरों में आपको खुजराहो के मंदिरों जैसी शिल्पकला भी नजर आ जाएगी. ये मंदिर हजारों साल पुराने हैं.

क्या है श्राप के पीछे की कहानी?

इस मंदिर को कोई भुतहा तो कोई शापित कहता है. सूर्यास्त के बाद इस मंदिर में जाना तो छोड़िए, इसके आसपास रहने से भी लोग डरते हैं. बताया गया है कि यह मंदिर 11वीं सदी में बना था. उस वक्त इस जगह को किरादकोट के नाम से जाना जाता था. यहां विदेशी आक्रमण खूब होते थे, जिससे यहां के राजा और प्रजा दोनों ही परेशान थे. उस वक्त के राजा सोमेश्वर ने बचने के लिए एक साधू से मदद मांगी. साधू मदद को तैयार हो गए. इस पर राजा ने उनसे वादा किया कि वह उनका और उनके शिष्यों का ख्याल रखेंगे. साधू की वजह से यहां हमले बंद हो गए. यहां के लोग बताते हैं कि कुछ समय के बाद वह साधू यहां से कहीं गए थे. इस दौरान वह अपने एक शिष्य को यहां पर छोड़ गए.

साधू के जाते ही राजा ने शिष्य का ख्याल रखना बंद कर दिया. कुछ दिन बाद वह शिष्य बीमार हो गया. इस दौरान भी उसकी किसी ने मदद नहीं की. बस एक कुम्हार की पत्नी ने उसकी सेवा की. जब साधू ने वापस आकर शिष्य की ऐसी हालत देखी तो उस कुम्हार की पत्नी को छोड़कर सभी को श्राप दिया कि जिस जगह पर इंसानियत नहीं है वहां के सभी लोग पत्थर के हो जाएं. इसके बाद सभी लोग पत्थर के हो गए. साधू ने कुम्हार की पत्नी से कहा कि वह फौरन यह जगह छोड़कर चली जाए. जाते वक्त वह पीछे मुड़कर न देखे लेकिन जाने के दौरान उस महिला ने पीछे मुड़कर देख लिया. इसके बाद वह भी पत्थर की हो गई.

क्या है हकीकत?

वैसे तो इस मंदिर को लेकर अफवाह है कि जो सूर्यास्त के बाद इसमें जाता है उसका विनाश होता है. यही वजह है कि लोग सूरज डूबने के बाद इसमें नहीं जाते लेकिन कई रिसर्चर इसमें सूर्यास्त के बाद जा चुके हैं और सही सलामत लौटे भी हैं. कुछ अन्य लोगों ने रात में रुककर यहां की वीडियो भी बनाई है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें

Viral Video: क्या हुआ जब लाखों रुपये के Bitcoin पर इस शख्स ने चलाईं कई गोलियां, देखें वीडियो

Samsung and iPhones Test: क्या हुआ जब Samsung-Apple iPhones को कार के टायर से रौंदा गया, देखें ये Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
दौरा पड़ा है या डांस कर रही है? लाल साड़ी पहन दीदी ने मेट्रो में मचाया छीछालेदर- वीडियो वायरल
CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
पुलिस लाठीचार्ज के बाद फूट-फूटकर रोई लड़की; महिला पुलिसकर्मी से बोली- 'मैम, आपके बच्चे होते तो...'
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप
रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget