एक्सप्लोरर

Watch: शराब पीने की जल्दबाजी में कर दिया कांड, ग्रिल के अंदर अटक गई गर्दन, देखिए वायरल वीडियो

Wine Shop viral video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी निकल जाएगी. यहां वाइन शॉप पर एक शख्स की गर्दन ग्रिल में फंस गई. काफी मशक्कत करने के बाद निकली. देखिए वीडियो.

Wine Shop Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा और हंसी भी रोक नहीं पाएगा. वीडियो में एक शख्स शराब की बोतल लेने के लिए इस कदर बेताब नजर आता है कि उसने दुकान के काउंटर पर लगी ग्रिल में ही अपनी गर्दन घुसा दी. 

शख्स की गर्दन ग्रिल में फंस गई

दरअसल, मामला कुछ यूं है कि जनाब को शराब खरीदने की इतनी जल्दी थी कि उन्होंने लाइन में लगे बिना सीधा ग्रिल के पास पहुंचकर गर्दन अंदर घुसेड़ दी. जैसे ही हाथ में शराब की बोतल आई, वो वापस मुड़ने लगे. लेकिन अब उनकी गर्दन ग्रिल में बुरी तरह से फंस चुकी थी. जब गर्दन निकालने की कोशिश की गई तो दर्द के मारे उनके मुंह से चीख निकल गई.

बड़ी मुश्किल से गर्दन बाहर निकली

उन्होंने गर्दन को इधर-उधर घुमाकर खुद को छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. अब हालात यह हो गए कि खुद तो फंसे ही थे, साथ ही आसपास मौजूद लोगों को भी परेशान कर दिया. आसपास खड़े लोग पहले तो हैरान हुए, फिर मदद के लिए आगे आए. कुछ लोगों ने मिलकर ग्रिल के सरियों को खींचा, तब जाकर बड़ी मुश्किल से जनाब की गर्दन बाहर निकाली जा सकी.

हालांकि यह वीडियो कहां का है, इसकी अभी तक कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है. कुछ लोग इसे देखकर हँसी में लोटपोट हो रहे हैं, तो कुछ लोग इसे शराब की लत का एक खतरनाक उदाहरण बता रहे हैं. यह मामला भले ही मजाकिया लगे, लेकिन यह एक सच्ची चेतावनी भी है कि जल्दबाजी और लत मिलकर किसी को भी मुश्किल में डाल सकती हैं.

ये भी पढ़ें-

Watch: बिस्तर पर तकिए के नीचे आराम फरमा रहा था जहरीला कोबरा सांप, देखते ही कांप गई रुह, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
बाथरूम से सीधे मेट्रो में ही आ गई दीदी, तौलिया लपेटे वीडियो वायरल
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
सरकार तो डर... ट्रेन-मेट्रो रद्द के फैसले से भड़के यूजर्स, CJP पर क्या कहा?
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो
निकल गई हीरोपंती... लड़की के चक्कर में हुआ हादसा, देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget