एक्सप्लोरर

Video: आधी रात में बिजली कटने पर आप भी हो जाते हैं गुस्सा तो देख लें ये वीडियो, इस तरह होता है रिपेयरिंग का काम

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आधी रात को पावर कट होने की असल वजह बताई गई है. वायरल हो रहे वीडियो को एक लाइनमैन ने इस नियत से शूट किया है कि लोग पावर कट होने पर लाइनमैन को ही गालियां देते हैं.

Trending Video: बारिश और गर्मी का मौसम कई मायनों में लोगों को इतना रास नहीं आता. अक्सर गर्मी और बारिश में पावर कट यानी घरों की लाइट जाने से लोग खासे परेशान रहते हैं. एसी, कूलर और बाकी भारी लोड लेने वाली चीजों का इस्तेमाल गर्मी में बड़े पैमाने पर होता है जिसके चलते केवी की लाइन लोड नहीं ले पाती और बड़े नुकसान से बचने के लिए लाइनमैन लाइट कट कर देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आधी रात को पावर कट होने की असल वजह बताई गई है जो वाकई में हैरान कर देने वाली है.

लाइनमैन ने शेयर किया पावर हाउस में काम करने का अनुभव

वायरल हो रहे वीडियो को एक लाइनमैन ने इस नियत से शूट किया है कि लोग अक्सर पावर कट होने पर लाइनमैन को ही गालियां देते हैं. लेकिन इसके पीछे की असली वजह जाने बिना ही लोग अंतिम फैसले पर पहुंच जाते हैं और कई बार तो बिजली विभाग के कर्मचारियों की पिटाई तक हो जाती है. शायद इसलिए इस लाइनमैन ने लोगों के सामने सच्चाई लाने की ठानी जिसे देखकर लोग अब लाइनमैन की तारीफ कर रहे हैं. क्या है घरों में आधी रात को लाइट जाने के पीछे की वजह, आइए आपको बताते हैं.

View this post on Instagram
 
A post shared by Rajasthan Vidyut Vitran Nigam Limited (@rj_vvnl)

यह भी पढ़ें: iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऐड वीडियो, भारत में आया था Apple का कंप्यूटर

बताई आधी रात को पावर कट की असली वजह

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया वीडियो एक पावर हाउस का है, जहां 11 केवी की लाइन में लगी पावर आउटपुट की डिवाइस लाइन पर आए लोड से जलकर एक दम लाल हो रखी है. इसके लाल होने के कारण लाइनमैन को यह डर है कि यह 11 केवी की लाइन को नुकसान पहुंचा सकती है जिससे बड़ा फाल्ट हो सकता है. इसके चलते लाइनमैन डिवाइस के लाल होते ही उसे ठंडा करने के लिए पावर कट कर देता है. बावजूद इसके डिवाइस ठंडी नहीं होती तो मजबूरन उसे पावर ऑन करनी पड़ती है, जैसे ही वो पावर ऑन करता है वैसे ही लाइन में एक तेज धमाका होता है. इसके बाद अंधेरे में लाइनमैन को खंभे पर चढ़कर लाइन को ठीक करना पड़ता है.

यह भी पढ़ें: दुनिया का हर देश घूम चुका है यह शख्स, चार बार मिटा चुका माथे पर लगा जासूसी का दाग

तू तो देवमानुष निकला, मैं तो तुझे कुछ और समझता था... बोले यूजर्स

वीडियो को Rajasthan Vidyut Vitran Nigam Limited नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर सोशल मीडिया यूजर्स लाइनमैन को असली हीरो का लकब(उपनाम) दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मैं तो तुझे दुष्ट समझा था, तू तो देवता निकला रे. एक और यूजर ने लिखा...आज से लाइनमैन को गाली देना बंद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अपनी जान खतरे में डालकर सभी को आराम की नींद सुलाए वो लाइनमैन.

यह भी पढ़ें: जल्द होने वाली है इंसानों और एलियंस की भिड़ंत, इस स्टडी ने उड़ा दिए लोगों के होश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
ट्रेन में चढ़ते वक्त प्लेटफॉर्म के नीचे गिरा बच्चा, दिल दहला देगा वीडियो
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की
95 हजार की नौकरी गई तो मां-बाप ने भी छीना खाना, बोले- पैदा कर गलती की

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'

Embed widget