एक्सप्लोरर

iPhone 16 की लॉन्चिंग से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ऐड वीडियो, भारत में आया था Apple का कंप्यूटर

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एप्पल कंपनी का 1996 का दौर दिखाया गया है. यह एडवरटाइजमेंट बॉलीवुड अभिनेता समीर सोनी ने 1996 में फिल्माया था.

IPhone के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में मौजूद हैं. जिस किसी को भी भीड़ में सबसे अलग दिखना है, या फिर रिश्तेदारों में अपना रोला जमाना है, कथित तौर पर वह लोग आईफोन लेकर शो ऑफ करना पसंद करते हैं. आईफोन आमतौर पर काफी महंगे होते हैं और हर कोई इन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता. अब आईफोन की 16वीं सीरीज लॉन्च होने वाली है, इशी बीच उस दौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जब एपल यह दावा करता था कि उसके प्रोडक्ट सबसे सस्ते हैं. वीडियो में कंपनी का 1996 का दौर दिखाया गया है. यह एडवरटाइजमेंट बॉलीवुड अभिनेता समीर सोनी ने 1996 में फिल्माया था.

समीर सोनी ने किया था एप्पल का विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर समीर सोनी ने 1996 में एप्पल कंपनी का एक एड फिल्माया था जो कि एप्पल के एक कंप्यूटर पर आधारित था. एड में एक कॉर्पोरेट ऑफिस दिखाया गया है, जिसका हेड ऑफिस का एक पदाधिकारी ऑफिस के एक कर्मचारी के पास जाता है जो कि समीर सोनी हैं. अधिकारी समीर सोनी से एक विंडोज डिस्क चलाने के लिए कंप्यूटर की मांग करता है. इस पर समीर सोनी अपना एप्पल कंप्यूटर अधिकारी को ऑफर करते हैं. लेकिन अधिकारी कहता है कि मुझे एक विंडो कंप्यूटर चाहिए जो इस सीडी को रन कर सके. समीर सोनी बिना किसी संकोच के एप्पल मैकिन्टोश में वह विंडो सीडी डालते हैं और यह बहुत अच्छे से काम करती है. जिसे देख वह अधिकारी काफी ज्यादा प्रभावित होता है.

यह भी पढ़ें: ब्लिंकिट ने मैन्स अंडरवियर की जगह शख्स को भेजी ब्रा और पेंटी, जमकर वायरल हो रही पोस्ट

1996 की एप्पल टैगलाइन पढ़ आपको नहीं आएगा यकीन

जैसे ही विज्ञापन अपने अंत की ओर बढ़ता है, यह एक भरोसा न करने वाली टैगलाइन के साथ विदा लेता है. इस टैगलाइन में एप्पल के रेनबो लोगो के नीचे लिखा रहता है. Does More. Cost less, its that simple. यानी कम खर्चे में ज्यादा काम करता है. बस इतनी सी बात है. टैगलाइन पढ़कर आपको यकीन नहीं होगा कि दुनिया के सबसे महंगे फोन और कंप्यूटर बेचने वाली कंपनी एक समय पर सबसे सस्ते प्रोडक्ट का दावा करती रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TV1 INDIA खबरों का नया अड्डा* (@tv1indialive)

यह भी पढ़ें: iPhone 15 Pro Max है या कोई 'इंसान'? इस यूट्यूबर ने खेल-खेल में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

आज होनी है आईफोन 16 की लॉन्चिंग

आपको बता दें कि यह विज्ञापन ऐसे समय पर वायरल हुआ है जब एप्पल के मोस्ट अवेटेड फोन आईफोन 16 को लॉन्च होना है. 9 सितंबर को आईफोन 16 की लॉन्चिंग होने जा रही है. शायद इसी मौके पर नेटीजंस बताना चाह रहे हैं कि एक समय पर सस्ते प्रोडक्ट का दावा करने वाली कंपनी आज लाखों रुपये का एक फोन बेच रही है. वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 25 साल की उम्र में ऐसी दिखती थी ममता बनर्जी? जानिए वायरल हो रहे दावे का सच

यूजर्स ने ऐसे लिए मजे

वीडियो को 90's Time travel नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर भी टीवी लाइव पेज से एक और वीडियो शेयर किया गया है. जिस पर यूजर्स अपने अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पहले एप्पल कहता था, कम खर्च में ज्यादा चले. अब एप्पल कहता है ज्यादा खर्च करो तो मैं चलूं. एक और यूजर ने लिखा...पुराने दिन याद आ गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...एप्पल 1996 में रेनबो थीम पर था.

यह भी पढ़ें:  Video: इंसान क्या जानवर भी गर्मी से बेहाल, घर में बने स्विमिंग पूल में कूदा जंगल से आया भालू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget