एक्सप्लोरर

वॉशरूम गया... टॉयलेट शीट में देखा तो मिला खतरनाक अजगर... ये तस्वीरें काफी डराने वाली हैं

Trending News: हाल ही में सोशल मीडिया पर सांप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें सांप को टॉयलेट सीट के अंदर छुपे देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स के पैरों तले जमीन खिसक गई है.

Trending News: जमीन पर रेंगने वाले खतरनाक जीवों में सांप सबसे खतरनाक होते हैं. जो रेंगते-रेंगते ऐसी जगह पहुंच जाते हैं. जिसकी कल्पना भी कर पाना बेहद मुश्किल होता है. इसीलिए कई बार ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों के कोने-कोने में घुस जाते हैं. जहां से उन्हें निकाल पाना और उनका रेस्क्यू कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. वहीं घर में छुपे रहने पर यह किसी के लिए भी घातक हो सकते हैं.

फिलहाल इन दिनों एक तस्वीर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, जिसे देख यूजर्स के पैरों तले जमीन खिसकते नजर आ रही है. दरअसल तस्वीर में एक सांप को किसी शख्स के टॉयलेट में छुपे देखा जा रहा है. सांप को ऐसी जगह पहुंचते देख यूजर्स सकते में आ गए हैं. ऐसे में डर से थर-थर कांप रहे यूजर्स अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने घरों में टॉयलेट की निगरानी कर रहे हैं.

टॉयलेट में छुपा सांप

आमतौर पर टॉयलेट एक ऐसी जगह होती है. जहां कोई भी शख्स पूरे सुकून से बैठता है. ऐसे में सांप को टॉयलेट की सीट में छुपे देख यूजर्स के रोंगटे खड़े हो गए हैं. फिलहाल राहत की बात यह है कि यह तस्वीर हमारे देश की नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अलबामा के यूफौला इलाके की बताई जा रही है. वहीं चिंता की बात यह है कि तस्वीर में दिख रहा ग्रे रैट स्नेक हमारे देश में भी पाया जाता है. वहीं दूसरी ओर सांप किसी भी तंग रास्ते को पार करने की क्षमता रखते हैं. जिससे की वह किसी भी समय टॉयलेट के रास्ते घर में पहुंच सकते हैं.

तस्वीर हो रही वायरल

फिलहाल वायरल हो रही इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर यूफौला अलबामा के पुलिस डिपार्टमेंट ने शेयर किया है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जब शख्स ने टॉयलेट सीट में सांप को देखा तो उसने पुलिस डिपार्टमेंट कॉल करके उनसे मदद मांगी और इसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. वहीं अब टॉयलेट के अंदर दिख रहे सांप की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ेंः Video: बाइक ने सिग्नल पर खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारी,

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
मां का फर्ज भी और पेट के लिए ड्यूटी भी, भावुक कर देगा यह वीडियो
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल
बैंक शटर के बाहर पत्नी ने गार्ड पति संग रचाई डिनर डेट, वीडियो वायरल

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget