प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली पुलिस ने इस दौरान सीजेपी के 1500 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में लिया गया है. पुलिस लगातार ड्रोन से कई इलाकों पर नजर रख रही है. जंतर-मंतर और इसके आसपास भारी पुलिसफोर्स तैनात है. प्रदर्शन को देखते हुए सरकार अलर्ट है. दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें कैंसिल हैं. वहीं कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं. अभिजीत दीपके ने देर रात जारी एक वीडियो मैसेज में कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाला प्रदर्शन उनके हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी नहीं रुकना चाहिए. दीपके ने कहा, 'कल हमारा मार्च है. मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या होगा, मुझे हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा या बाद में गिरफ्तार किया जाएगा. लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं, क्योंकि हम देश में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं. हिरासत में लिए जाने पर भी मुझे डर नहीं है. सरकार हम पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) या गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) लगा सकती है.'






















