एक्सप्लोरर

मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस की बस में भरकर लाए गए युवाओं ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी. कैमरे पर युवाओं ने मुस्कुराते हुए कहा "मम्मी आज घर पर खाना मत बनाना!"

राजधानी दिल्ली में समय-समय पर होने वाले विरोध-प्रदर्शनों और पुलिस की सख्त कार्रवाई के नजारे तो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन कई बार इन गंभीर स्थितियों के बीच भी कुछ ऐसा घट जाता है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है. इन दिनों दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ हिरासत में लिए जा रहे प्रदर्शनकारियों का एक बेहद मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली पुलिस की बस में भरकर लाए गए युवाओं ने कैमरे के सामने कुछ ऐसा कह दिया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी. कैमरे पर युवाओं ने मुस्कुराते हुए कहा "मम्मी आज घर पर खाना मत बनाना!" उनका यह फनी अंदाज अब इंटरनेट पर जमकर ठहाके लगवा रहा है.

पुलिस बस बनी 'फ्री मेस', मुस्कुराते युवाओं का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस की हिरासत वाली जगह पर काफी संख्या में युवा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं. चेहरे पर बिना किसी डर या शिकन के ये युवा पूरी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. सफेद कैप पहने एक युवा अपने साथी के साथ कैमरे की ओर देखकर बड़े ही मजाकिया अंदाज में अपने घर वालों को मैसेज देता है कि आज रात उनके खाने की चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब तो वे पुलिस की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगे. हिरासत में लिए जाने के बावजूद इन लड़कों का यह बिंदास और बेफिक्र रवैया हर किसी का ध्यान खींच रहा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adv Bittoo Chaudhary (@bittoo_chaudhary07)

"मम्मी आज खाना मत बनाना" पर लगे ठहाके

युवकों का इशारा साफ था कि जब पुलिस उन्हें डिटेन करके ले जा रही है, तो अब थाने या डिटेंशन सेंटर में खाने-पीने का इंतजाम भी पुलिस प्रशासन ही करेगा. उनका यह कूल और फनी अंदाज देखकर आसपास मौजूद अन्य प्रदर्शनकारी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार शेयर कर रहे हैं. अमूमन पुलिस कस्टडी में जाते समय लोगों के चेहरे उड़ जाते हैं, लेकिन इन लड़कों ने तो जैसे हिरासत में जाने को भी एक पिकनिक स्पॉट की तरह एंजॉय करना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

दिल्ली में प्रदर्शन का दौर और इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़

दिल्ली में अलग-अलग मुद्दों को लेकर लगातार हो रहे प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है और उपद्रव या बिना इजाजत प्रदर्शन करने वालों को तुरंत बसों में भरकर ले जाया जा रहा है. लेकिन इस बीच सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया का माहौल काफी हल्का कर दिया है. मीम पेजों पर यह वीडियो टॉप ट्रेंड में आ गया है. लोग इस पर जमकर मीम्स बना रहे हैं और लिख रहे हैं कि "देसी लड़कों के लिए डिटेन होना भी हॉस्टल की तरह है, जहां फ्री का खाना पक्का होता है."

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget