उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को रात रात 8 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शनिवार को रात 8 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
दरअसल, उत्तराखंड में बीते 4 दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटकों से धरती हिली है. इससे पहले 6 अक्टूबर को भी देवभूमि उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटकों से हिली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का चमोली जिला रहा है. उत्तराखंड में 6 अक्टूबर को चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर सहित कई जिलों भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे.
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
आपको बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात आठ बजकर सात मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई.
यमुनोत्री घाटी में भी महसूस किए गए झटके
भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था जबकि इसकी गहराई 11 किलोमीटर नीचे थी. उत्तरकाशी शहर और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यमुनोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव के पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि भूकंप के तेज झटके से घरों में रखे टीवी हिलने लगे. उन्होंने बताया कि अचानक धरती में तेज कंपन होने से लोग घबरा गए और बाहर निकल आए.
भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. चार दिन के अंदर प्रदेश में दूसरी बार रिक्टर पैमाने पर चार से अधिक तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है. छह अक्टूबर को चमोली जिले में भी 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था.
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश




















