एक्सप्लोरर

पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल

Viral Video: वायरल हो रहे इस शॉर्ट वीडियो की शुरुआत एक वॉशरूम के अंदर से होती है, जहां दीवार पर सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन टंगी हुई है.

सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखकर पहले तो कुछ समझ नहीं आता, लेकिन जैसे ही वीडियो खत्म होता है, देखने वालों का दिमाग चकरा जाता है. इन दिनों उत्तराखंड का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा है. 

वीडियो में एक वॉशरूम की दीवार पर सेनेटरी नैपकिन (पैड) वेंडिंग मशीन लगी दिखाई देती है. पहली नजर में तो यह बिल्कुल सामान्य और एक अच्छी पहल लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा वॉशरूम के दरवाजे से बाहर निकलता है, जो सच सामने आता है उसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

शुरुआत में लगा सब नॉर्मल, फिर हुआ 'माइंड ब्लोइंग' ट्विस्ट

वायरल हो रहे इस शॉर्ट वीडियो की शुरुआत एक वॉशरूम के अंदर से होती है, जहां दीवार पर सेनेटरी पैड की वेंडिंग मशीन टंगी हुई है. शुरुआत में वीडियो देखकर लगता है कि यह महिलाओं की सुविधा के लिए किसी पब्लिक वॉशरूम में बनाई गई व्यवस्था की एक आम क्लिप है. लेकिन असली ट्विस्ट तब आता है जब वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स वॉशरूम से बाहर कदम रखता है और बाहर लगे बोर्ड पर कैमरा घुमाता है. बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा होता है 'Gents Washroom' यानी पुरुषों का शौचालय! वीडियो को @be_mewadi नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल

सरकारी लापरवाही या अजूबा? इंटरनेट पर उड़े होश

पुरुषों के वॉशरूम में सेनेटरी पैड की मशीन लगी देखकर यूज़र्स का सिर घूम गया है. यह वीडियो कहां का है और इसे पुरुषों के वॉशरूम में क्यों लगाया गया, इसकी सटीक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. लेकिन X पर इसे शेयर करते हुए एक यूज़र ने लिखा- "Unexpected Ending!" इस अनोखे नजारे को देखकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. कुछ लोग इसे सरकारी अधिकारियों की बड़ी लापरवाही और घटिया मैनेजमेंट बता रहे हैं कि बिना देखे ही पुरुषों के टॉयलेट में मशीन ठोक दी गई. वहीं कुछ लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि यह इंटरनेट पर देखने को मिली अब तक की सबसे अतरंगी चीज है.

यह भी पढ़ें: स्कूटी के टकराते ही ट्रक के आगे लटक गई दीदी, जान बचाने का स्टाइल वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
ऐसा दिखता है गुरुग्राम में 100 करोड़ का अपार्टमेंट, हैरान कर देगा वीडियो
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
देवर की बारात में भाभी का गदर, भोजपुरी गानों पर जमकर लगाए ठुमके
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
'लॉलीपॉप लागे लू'...गाने पर जापान में जमी महफिल, जमकर थिरके लोग
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget