एक्सप्लोरर

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

मुंबई से एक्टर इमरान खान को लेकर खबर सामने आ रही है कि अभिनेता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को भी पुलिस ने डिटेन कर लिया है.

मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसका लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्सद भी समर्थन कर रहे हैं. प्रदर्शन के विरोध में पुलिस ने अगस्त क्रांति मैदान समेत मुंबई के कई इलाकों में कार्रवाई की और प्रोटेस्ट कर रहे 300 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है.

इमरान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट में अपनी मौजूदगी को लेकर कहा कि वो यहां पर किसी पार्टी को रिप्रेजेंट नहीं कर रहे हैं वो सिर्फ वहां पर एक इंसान और नागरिक होने के नाते है. उन्होंने कहा कि उनकी औकात नहीं है कि वो लोगों के लिए कुछ डिमांड करें. उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमरान के साथ पुलिस की वैन में गर्लफ्रेंड लेका वाशिंगटन को भी देखा जा सकता है. उनका रिएक्शन होता है, 'पता नहीं हम कहां जा रहे हैं?'

डिटेन होने पर क्या बोले इमरान खान?

इमरान खान का एक वीडियो पुलिस की वैन से सामने आया है, जिसमें वो डिटेन होने पर बात करते हुए नजर आए. इसमें वो बताते हैं, 'मैं इस देश की जनता को सपोर्ट करने के लिए यहां आया हूं. जो लोग सड़क पर उतरे हैं और अपनी आवाज उठा रहे हैं, मैं उन लोगों को सपोर्ट करने के लिए आया हूं. सिर्फ मैं ही डिटेन नहीं हुआ हूं. बहुत सारे लोगों स्टूडेंट्स को भी डिटेन किया गया है. जिन लोगों को भी बिना कॉल्स के डिटेन किया जा रहा है, उनके लिए काफी चिंता है.'

प्रोटेस्ट में शामिल होने पर बोले इमरान खान- 'मेरी कोई औकात नहीं'

इसके साथ ही अभिनेता इमरान खान ने समाचारा एजेंसी ANI से बातचीत की और उन्होंने बताया कि वो प्रोटेस्ट में क्यों शामिल होने आए जब उनकी कोई डिमांड नहीं थी. वो प्रोटेस्ट में शामिल होने को लेकर कहते हैं, 'मेरी कोई डिमांड नहीं है. मैं यहां एक नागरिक के तौर पर आया हूं. इस शहर में रहने वाले एक व्यक्ति के तौर पर आया हूं. मैं ये देखने के लिए आया हूं कि लोगों की आवाजाही पर रोक क्यों लगाया जा रहा है. लोगों की आवाज क्यों दबाई जा रही है. इसीलिए मैं यहां आया हूं.'

अपनी मांग को लेकर एक्टर इमरान खान कहते हैं, 'मैं ऐसी स्थिति में नहीं हूं, मेरी कोई औकात नहीं है कि किसी से कोई मांग कर सकूं. ना ही मैं किसी संगठन का हिस्सा हूं. मैं बस एक प्रतिनिधि के तौर पर यहां आया हूं.'

पुलिस की वैन में मस्ती के मूड में दिखे इमरान खान

वहीं, सोशल मीडिया पर एक्टर इमरान खान का पुलिस की हिरासत से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें अन्य प्रोटेस्टर्स के साथ पुलिस की वैन में देखा जा सकता है. इस दौरान वो मस्ती के मूड में नजर आते हैं और साथी प्रदर्शनकारी के सवालों का जवाब भी देते हैं. उनसे पूछा जाता है, 'आपने घोड़े पर सवारी की है?' वो कहते हैं, 'हां की है.' फिर पूछा जाता है, 'आप कभी जेल गए हैं?' इस पर एक्टर सोचते हुए कहते हैं, 'नहीं लेकिन लगता है आज, एक बार तो जाना ही है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zayn Khan (@zaynmarie)

इसके बाद भी इमरान खान से पूछा जाता है, 'पिटाई हुई है कभी?' एक्टर कहते हैं, 'आज तक तो नहीं लगता है आज वो भी हो जाएगी.' हालांकि, इस दौरान वो मस्ती के मूड में नजर आते हैं.

Input By : सूरज ओझा

राहुल यादव ABP Network में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एंटरटेनमेंट डेस्क के लिए खबरें लिखते हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. राहुल की भोजपुरी सिनेमा और बॉलीवुड कवरेज में विशेष पकड़ मानी जाती है. उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और News18 हिंदी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया है. राहुल ने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से जनसंचार में स्नातकोत्तर (MA in Mass Communication) और University of Delhi से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक (BA) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Video: कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
कैटरीना कैफ संग लंदन से लौटे विक्की कौशल, फैन ने छुए एक्टर के पैर, फिर खिंचवाई तस्वीरें
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब से दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget