एक्सप्लोरर

Video: एक सेकेंड में पूरा अंडा निगल गया छोटा सा सांप, वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से सांप ने अपने मुंह से कई गुना बड़े अंडे को आसानी से निगल लिया. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Trending Video: सांप बेहद खतरनाक जीव है, अगर सांप जहरीला है तो उससे कोसों दूर रहने में ही भलाई है, क्योंकि सांप का काटा पानी भी नहीं मांगता. अपने जहर के अलावा सांपों और खासतौर पर अजगरों में एक खासियत ये भी होती है कि वह अपने से कई गुना बड़े शिकार को बड़ी आसानी से निगल जाते हैं. इतना ही नहीं, शिकार को निगलने के बाद अगर इन्हें परेशानी होती है तो यह अपने पेट से अपने खाने को बाहर उगलने की भी ताकत रखते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से सांप ने अपने मुंह से कई गुना बड़े अंडे को आसानी से निगल लिया.

छोटे से सांप ने निगला बड़ा सा अंडा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक छोटा सा सांप अपने मुंह से कई गुना बड़े अंडे को महज कुछ सेकंड्स में निगलते हुए दिखाई दे रहा है. पहली बार में देखने पर ऐसा लगेगा कि सांप बहुत छोटा है जैसे अभी अभी अंडे से बाहर आया हो, लेकिन अगले ही पल सांप उस अंडे को अपना शिकार बना कर महज 7 सेकंड में निगल जाता है. एक शख्स ने अपनी हथेली पर अंडे को रखा हुआ है और वही सांप को फीड करवा रहा है, ऐसे में छोटा सा सांप इस अंडे को इतनी तेजी से निगलता है कि अगर इससे भी बड़ा अंडा होता तो वो उसे भी निगल जाता. अंडा निगलने के बाद सांप का सिर मोटा हो जाता है और अंडा उसके शरीर में जाते हुए एक दम अजीब लग रहा है. अंडा खाने के बाद सांप का सिर ऐसा लग रहा है मानों उसमें सूजन आ गई हो.

यह भी पढ़ें: डेटिंग एप पर खोज रहा था बीवी, लग गया 21 लाख रुपये का घाटा, वजह हैरान कर देगी

20 गुना तक खोल सकते हैं अपना मुंह

आपको बता दें कि सांप का शरीर बेहद लचीला होता है, और कई सांप तो अपने से 20 गुना बड़े शिकार को भी निगलने का साहस रखते हैं. कई सारे सांप जिनका शरीर नॉर्मल साइज का होता है वो बिल्ली और कुत्ते तक को निगल जाते हैं. बात की जाए अजगर की तो वो एक जिंदा व्यस्क इंसान से लेकर गाय-बकरी को आराम से निगल सकता है. सांप अपने मुंह को 20 से 25 गुना ज्यादा तक खिंचाव दे सकते हैं, और बहुत से सांप इससे भी ज्यादा मुंह को खोलकर शिकार को आराम से निगल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: फेक पांडा के बाद चीन ने फेक व्हेल दिखा लगाया चूना, फिर दर्शकों ने ऐसे किया हंगामा

यूजर्स रह गए हैरान

वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए ये खतरनाक नमूना दर्शकों को दिखाया गया है. यूजर्स वीडियो को देखकर हैरान हैं और वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....ये तो कुछ नहीं है, मेरे घर के बाहर तो सांप कुत्ते को निगल गया था. एक और यूजर ने लिखा...ये बड़े बेरहम जानवर होते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सांप जिस तरह से अंडा निगल रहा है, कई दिनों से भूखा लग रहा है.

यह भी पढ़ें: पहले किया मां-बाप का कत्ल, फिर लाश के साथ बिताए चार साल, बेहद खौफनाक है यह बेटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल
उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget