एक्सप्लोरर

उड़कर ऑफिस जाता है यह शख्स, प्लेन नहीं इस मशीन का करता है इस्तेमाल

अमेरिका के एक एयर ट्रैफिक कंट्रोलर कार से नहीं, बल्कि पैरामोटर से उड़कर काम पर पहुंच जाते हैं. जानिए यह पैरामोटर क्या है, वे कैसे उड़ान भरते हैं और इसकी चर्चा क्यों हो रही है 

सुबह-सुबह ऑफिस के लिए निकलना और ट्रैफिक में फंस जाना अधिकतर लोगों की रोज की कहानी है. लेकिन अमेरिका के एक शख्स ने इस झंझट का अलग ही हल निकाल लिया  वे सड़क की जगह आसमान से ऑफिस पहुंचते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए वे कोई प्लेन नहीं, बल्कि पीठ पर मोटर बांधकर उड़ने वाली मशीन इस्तेमाल करते हैं. यह अनोखा सफर कैसे होता है और लोग इसके बारे में क्या सोच रहे हैं और कई प्रक्रियाएं भी दे रहे 

कौन हैं ये शख्स और कैसे उड़कर पहुंचते हैं ऑफिस?

इन शख्स का नाम जैकब हट्जलर है, जिन्हें लोग जेक भी बुलाते हैं. वे 28 साल के हैं और अमेरिका के कोलोराडो राज्य के पुएब्लो शहर में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के तौर पर काम करते हैं. यानी उनका काम एयरपोर्ट के टावर से विमानों को दिशा बताना है. बताया गया है कि वे बचपन से उड़ान के दीवाने रहे हैं. नौकरी शुरू होने के बाद उनके पास उड़ने का वक्त कम बचने लगा. तब उन्होंने तय किया कि क्यों न उड़कर ही काम पर जाया जाए. जून में उन्होंने पहली बार ऐसा किया और तब से मौसम ठीक रहने पर वे इसी तरह ऑफिस जाते हैं. उन्होंने अपनी उड़ान का वीडियो भी साझा किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jacob Hutzler (@jacob_hutzler)

यह भी पढ़ें : गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो

 क्या होता है पैरामोटर और कैसे भरते हैं उड़ान?

पैरामोटर एक हल्की उड़ने वाली मशीन है. इसमें पैराशूट जैसा बड़ा विंग यानी पंख होता है और पीठ पर मोटर के साथ प्रोपेलर बंधा होता है. मोटर आगे बढ़ने की ताकत देती है और विंग हवा में टिके रहने में मदद करता है. जेक अपने अपार्टमेंट के बाहर सड़क पर विंग फैलाते हैं, मोटर चालू करते हैं और दौड़ते हुए हवा में उठ जाते हैं. यह हवाई जहाज जैसा नहीं है, बल्कि अलग तरह की उड़ान है. इसे चलाने के लिए ट्रेनिंग और सुरक्षा नियमों की जानकारी जरूरी होती है.

 क्या ऑफिस पहुंचना इससे जल्दी होता है?

सुनने में लगता है कि आसमान से जाने पर समय बचता होगा, पर ऐसा नहीं है. उड़ने से पहले विंग फैलाना और मशीन तैयार करना पड़ता है. पहुंचकर सारा सामान समेटना भी पड़ता है. इस वजह से यह सफर कार से जाने के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लेता है. फिर भी जेक के लिए यह अनुभव खास है, क्योंकि उन्हें आसमान से ऐसा नजारा मिलता है जो बहुत कम लोग देख पाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं. किसी ने ईंधन के बढ़ते दाम का मजाक उड़ाया, तो किसी ने कहा कि देर होने पर बॉस को बता सकते हैं कि आसमान में ट्रैफिक था.

यह भी पढ़ें : स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
मर चुके दोस्त के बेटे से भी निभाई दोस्ती, सब्जीवाले का VIDEO कर देगा इमोशनल
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
बेटी के बर्थ डे के लिए ड्राइवर ने ट्रक को बना दिया क्लब हाउस, देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget