एक्सप्लोरर

बेईमान दारोगा जी! चश्मे के पैसे देने की बारी आई बदतमीजी पर उतरे साहब- बगैर पैसे दिए निकले, वीडियो वायरल

Viral Video: पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और अब यही फुटेज इंटरनेट पर तैर रही है, जहां लोग कह रहे हैं... 'ये नजर का चश्मा था या रौब का?'

कहते हैं कानून सबके लिए बराबर होता है, लेकिन जब कानून के रखवाले ही नियम तोड़ने लगें, तो सवाल उठने लाजमी हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वर्दी पहनने से इंसान कानून से ऊपर हो जाता है? वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी यानी दारोगा जी चश्मे की दुकान पर जाते हैं, अपना चश्मा लेते हैं, लेकिन जब दुकानदार पैसे मांगता है तो साहब का पारा चढ़ जाता है. बहस करते हैं, गुस्से में आते हैं और फिर पैसे दिए बिना ही वहां से चले जाते हैं. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और अब यही फुटेज इंटरनेट पर तैर रही है, जहां लोग कह रहे हैं... 'ये नजर का चश्मा था या रौब का?'

बगैर पैसे दिए निकल लिए दारोगा जी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी चश्मे की दुकान में घुसते हैं और दुकानदार से अपना चश्मा मांगते हैं. दुकानदार जब उन्हें उनका तैयार किया गया चश्मा देता है और तय रकम मांगता है, तो दारोगा जी नाराज हो जाते हैं. वह दुकानदार से बहस करने लगते हैं और आवाज ऊंची करते हुए दुकानदार पर रौब झाड़ते हैं. दुकानदार उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि उसने सिर्फ वही पैसे मांगे हैं जो पहले तय हुए थे, लेकिन दारोगा जी का गुस्सा कम नहीं होता. वह पैसे दिए बिना ही दुकान से बाहर निकल जाते हैं. दुकानदार कुछ कहने की कोशिश करता है लेकिन वर्दी और रुतबे के आगे उसकी आवाज दब जाती है. पूरा मामला मिर्जापुर का बताया जा रहा है. हालांकि एबीपी लाइव ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: सुसाइड करने जा रही थी लड़की, गार्ड्स ने बाल पकड़कर ऐसे बचाई जान; देखें हैरान करने वाला VIDEO

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, भड़के यूजर्स

यह पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ ने लिखा कि ये वर्दी का गलत इस्तेमाल है, तो कुछ ने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से पूरी पुलिस बदनाम होती है. कई यूजर्स ने यह भी पूछा कि क्या अब आम दुकानदारों को अपने पैसे मांगने का भी हक नहीं है? वीडियो को @ManojSh28986262 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: Viral: वेज की जगह आ गया नॉनवेज सूप, फिर UPSC टीचर ने जो किया जानकर आप भी करेंगे तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elephant Protecting Forest: JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
JCB से भिड़े गजराज, वायरल वीडियो में देखें पीला पंजा जीता या जंगल का बाहुबली?
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Dog Head Stuck Into Wall: डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
डोगेश भाई फंस गए दीवार में! सिर अंदर-बाकी बॉडी बाहर, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Milk Tanker Overturned: मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो
मुफत का मिल रहा है लूट लो... सड़क पर पलटा दूध का टैंकर तो वहीं चुल्लू लगाकर पीने लगी पब्लिक, देखें वीडियो

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget