एक्सप्लोरर

पड़ोसियों से है जान का खतरा इसलिए सिर पर ही लगा लिया सीसीटीवी, शख्स का जुगाड़ देख हैरान रह जाएंगे आप

इंदौर की सड़कों पर एक शख्स ऐसा भी है जो हेलमेट सिर्फ हादसों से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी ‘जिंदगी बचाने’ के लिए पहनता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा.

आमतौर पर लोग हेलमेट सड़क हादसों से बचने के लिए पहना करते हैं. ये हेलमेट किसी भी गंभीर सिर की इंजरी से हमें बचाता है. लेकिन इंदौर का एक शख्स हेलमेट को इन दिनों दूसरी वजह से सिर पर पहनकर चल रहा है, वजह जानेंगें तो हैरान रह जाएंगे. दरअसल, इस हेलमेट में शख्स ने सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है और उसका कहना है कि पड़ोसी उस पर कभी भी हमला कर सकते हैं. उसे अपने पड़ोसियों से जान का खतरा है. जी हां, इंदौर की सड़कों पर एक शख्स ऐसा भी है जो हेलमेट सिर्फ हादसों से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी ‘जिंदगी बचाने’ के लिए पहनता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखने के बाद आपका भी खून खौल उठेगा.

शख्स ने हेलमेट पर ही लगवा लिया सीसीटीवी कैमरा

सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब और चिंताजनक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इंदौर के गोरी नगर इलाके का रहने वाला राजू नामक व्यक्ति अपने सिर पर CCTV कैमरा लगाए नजर आ रहा है. राजू ने अपने हेलमेट को हाईटेक बना दिया है. हेलमेट पर एक काम करता हुआ कैमरा, जो हर वक्त सब कुछ रिकॉर्ड करता है. इस हैरतअंगेज आविष्कार के पीछे वजह भी उतनी ही चौंकाने वाली है.

पड़ोसियों से जान के खतरे को बताई वजह

राजू का दावा है कि उसे अपने ही पड़ोसियों से जान का खतरा है. उसका आरोप है कि पड़ोसी उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और आए दिन उस पर हमला करते हैं. राजू का कहना है कि कई बार उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट भी की गई, लेकिन स्थानीय पुलिस उसकी कोई मदद नहीं कर रही. थक-हारकर और खुद को असहाय महसूस करते हुए, राजू ने अपने सुरक्षा का जिम्मा खुद उठाने का फैसला किया. अब वो घर के अंदर हो या बाहर, हर जगह CCTV कैमरा वाला हेलमेट पहनकर ही निकलते हैं. इस हेलमेट में कैमरा चालू रहता है और वह हर पल रिकॉर्ड करता है, ताकि कुछ भी अनहोनी हो, तो सबूत के साथ सामने लाया जा सके.

यह भी पढ़ें: रशियन बहू घर ले आया बिहार का लड़का, देखने वालों का भी लग गया तांता

यूजर्स भी हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...पुलिस का जमीर मर गया है. एक और यूजर ने लिखा...पुलिस स्टेशन के ताले लगा दो, जब सुरक्षा खुद ही करनी है तो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारा कितना मजबूर और परेशान होगा.

यह भी पढ़ें: मां से अलग होने के बाद इंसानों से मदद मांगने लगा हाथी का बच्चा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
रिलीजिंग के वक्त दिखा दरिंदों का दानव रूप, टाइगर्स ने पिंजरे के गेट पर किया हमला- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
सूरत में भारी बारिश का तांडव, जलभराव के बीच गलत लेन में फंसी एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता- वीडियो वायरल
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज- वीडियो वायरल
भारतीय महिला ने मास्टरशेफ ऑफ ऑस्ट्रेलिया में बनाई राज कचौड़ी, स्वाद के दीवाने हुए जज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget