एक्सप्लोरर

Watch: तपती दोपहरी के बीच शेरनी को परेशान करते दिखे उसके बच्चे, मां ने दिखाया गजब का संयम

Lioness trending Video: आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रही शेरनी के धैर्य और शांत स्वभाव से वह काफई प्रभावित नजर आ रहे हैं. वीडियो देख हर कोई हैरत में है.

Trending News: इन दिनों गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते नजर आ रही है. आम जनजीवन के साथ ही जंगलों में रहने वाले जीव भी इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं. गर्मी के दिनों में अगर कोई किसी को थोड़ा सा भी परेशान करे, तो झुंझुलाहट में परेशान हो रहा शख्स काफी कड़ी प्रतिक्रिया दिखा सकता है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शेरनी को जंगल के बीच पानी पीते देखा जा रहा है.

इसी दौरान वहां पर मौजूद उसके बच्चे लगातार उसे परेशान करते नजर आ रहे हैं. यह नजारा हर किसी को अपने बचपन की याद दिला देगा. वहीं लगातार परेशान करने के बाद भी शेरनी अपना संयम बरकरार बनाए रखती है. शेरनी के ऐसे संयम को देख हर कोई हैरानी भरी नजरों से इसे देख रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में आईएफएस अधिकारी ने लिखा 'माताओं से ज्यादा धैर्य सिर्फ भगवान के पास है.' दरअसल वीडियो में पानी पी रही शेरनी के बच्चे उसकी पूंछ को पकड़ कर लगातार उसे परेशान करते नजर आ रहे हैं. वहीं शेरनी बिल्कुल ही शांत बनी रहती है.

वीडियो में पानी पीने के बाद शेरनी परेशान कर रहे बच्चे को डांटने या फिर धमकाने के बजाए अपने परिवार का पेट भरने के लिए शिकार पर भी नजर बनाते देखा जा रहा है. फिलहाल यह वीडियो यूजर्स के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 16 हजार व्यूज मिल गए हैं. वहीं ज्यादातर यूजर्स ने इसे पसंद करते हुए अपने प्यारे रिएक्शन दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Fuel Demand: पेट्रोल और डीजल की डिमांड हुई ज्यादा तो क्या भारत के पेट्रोल पंपों पर तेल की हो गई है कमी?

Sidhu Moose Wala Case: 50 पुलिसकर्मी, बुलेटप्रूफ गाड़ियां और वीडियोग्राफी, इस तरह दिल्ली से पंजाब ले जाया जाएगा लॉरेंस बिश्नोई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
लकड़बग्घों से डरा पैंथर, शिकार मुंह में दबा दिखाई फुर्ती, हैरान इंटरनेट
तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
तारक मेहता की सोनू ने किया धांसू डांस, अंदाज ने लूटा इंटरनेट का दिल
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके
ससुर से घूंघट कर लूंगी...ससुर जी के सामने बहू ने जमकर लगाए ठुमके
ऑनलाइन क्लास में महिला टीचर से बदतमीजी, वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल
ऑनलाइन क्लास में महिला टीचर से बदतमीजी, वीडियो देख यूजर्स ने उठाए सवाल

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
उज्जैन शाही मस्जिद का 3 फीट का हिस्सा टूटेगा, हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
UPI चार्ज लगाए जाने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, RBI-केंद्र को नोटिस
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
भारी बारिश से धान की फसल को नुकसान, किसान तुरंत करें ये काम
Embed widget