एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में फूहड़ता! प्लेटफॉर्म पर लड़की ने किया अश्लील डांस, भड़के यूजर्स; वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो में लड़की अश्लील डांस करती नजर आ रही है. ऐसे इशारे और ऐसे स्टेप्स किए जा रहे हैं कि वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

दिल्ली मेट्रो कभी सिर्फ सफर का जरिया हुआ करती थी, अब धीरे-धीरे वायरल वीडियोज का शूटिंग स्पॉट बनती जा रही है. कभी कोई मेट्रो में मेकअप ट्यूटोरियल करता है तो कभी कोई सीट पर बैठकर इंस्टाग्राम रील्स बनाता है. हालांकि, इस बार हद ही पार हो गई! सोशल मीडिया पर जो ताजा वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक लड़की प्लेटफॉर्म पर भोजपुरी गाने की धुन पर अश्लील डांस करती नजर आ रही है. ऐसे इशारे और ऐसे स्टेप्स किए जा रहे हैं कि वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

दिल्ली मेट्रो प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता की हदें पार

वीडियो में दिख रही लड़की ने बेहद छोटे और भड़काऊ कपड़े पहने हैं और उसके हावभाव देखकर साफ समझा जा सकता है कि ये डांस सिर्फ रील बनाने के लिए नहीं, बल्कि वायरल होने के लिए किया गया है. लड़की प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ी होकर जोरदार भोजपुरी बीट पर झूम रही है. डांस स्टेप्स ऐसे हैं जिन्हें परिवार के साथ देखना तो दूर, मोबाइल में अकेले देखते हुए भी शर्म आ जाए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ एक सार्वजनिक जगह पर हो रहा है. जहां आसपास दूसरे यात्री भी खड़े हैं, बच्चे हैं, बुज़ुर्ग हैं. इन सबसे बेखरब लड़की पूरी बेशर्मी के साथ इशारेबाजी और कामुक एक्सप्रेशन के साथ रील बनाने में जुटी है, जैसे प्लेटफॉर्म नहीं, कोई डांस क्लब हो.

आग बबूला हुए लोग

वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोग आग बबूला हो गए हैं. किसी ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो को पब्लिक ट्रांसपोर्ट रहने दो" एक और यूजर ने कहा, "ये क्रिएटिविटी नहीं, खुलेआम बेहूदी है." कुछ लोग तो दिल्ली मेट्रो प्रशासन से इस तरह की हरकतों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स भी भड़के

वीडियो को @Asam_151976 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हमें क्यों नहीं दिखते ऐसे नजारे. एक और यूजर ने लिखा...ये फूहड़ता कब बंद होगी भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इन लोगों को देखते ही कूटना शुरू कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
AI Boyfriend के बाद बना AI बच्चा, viral vido देख माथा पीट लेंगे आप
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल
भारत पर आया विदेशी महिला का दिल, बोली ये देश दिल वालों का- वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget