एक्सप्लोरर

बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद कानपुर में भी हुआ संग्राम, ग्राहकों के लिए भिड़ गए दुकानदार, वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कानपुर के घाटमपुर का है. यहां कूष्मांडा देवी मंदिर के पास चाट-टिक्की बेचने वाले दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर लड़ाई हो गई और देखते ही देखते दो गुट आपस में भिड़ गए.

बागपत के ऐतिहासिक 'चाट युद्ध' के बाद अब कानपुर में भी चाट पर महासंग्राम देखने को मिला है. यहां ग्राहकों को बुलाने को लेकर दो चाट दुकानदार ऐसा भिड़े की नौबत लाठी-डंडों तक आ गई. इसके बाद जो भीषण संग्राम हुआ, उसने बागपत के ऐतिहासिक युद्ध की याद दिला दी. फिलहाल कानपुर के चाट युद्ध का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कानपुर के घाटमपुर का है. यहां कूष्मांडा देवी मंदिर के पास चाट-टिक्की बेचने वाले दुकानदारों के बीच ग्राहकों को लेकर लड़ाई हो गई और देखते ही देखते दो गुट आपस में भिड़ गए. यहां खड़े किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

महिलाओं ने भी किए हाथ साफ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत कुछ भागते हुए लोगों के साथ होती है. थोड़ी देर में कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए एक-दूसरे पर बरसाते दिखते हैं. वीडियो में कुछ महिलाएं भी दिख रही हैं जो विरोधी गुट पर हाथ साफ करती दिख रही हैं. इस दौरान चीख-पुकार भी मची हुई है. हालांकि, वीडियो में यह समझ नहीं आ रहा है कि कौन किसे मार रहा है, बस पीछे कुछ चाट की दुकानें दिखाई दे रही हैं. वीडियो में कुछ लोग पत्थर भी हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं. बहराहल, कानपुर पुलिस ने इस घटना को लेकर राजा साहू और नन्हे साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. 

यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स

कानपुर के चाट युद्ध का वीडियो कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे बागपत के मशहूर चाट युद्ध से जोड़ रहे हैं, जिसमें आंइस्टीन जैसे दिखने वाले चचा ने अद्भुत युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया था. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया ऐसे ही लठ बजाई होती रहनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा, वहां दोनों बराबरी पर थे, यहां एक ज्यादा पिट गया है. एक यूजर ने लिखा, लगता है कि अगला विश्वयुद्ध भी चाट वालों में होगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा चाट युद्ध में आखिर कानपुर क्यों पीछे रह जाए. 

यह भी पढ़ें: बहते हुए पानी में नहाने गई थी पापा की परियां! पैर ऐसा फिसला की एक के बाद एक होते गए कांड, वायरल हो रहा वीडियो

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
बीच सड़क कैब ड्राइवर से भिड़ गईं दीदी, वीडियो हो गया वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल
छोड़ दे बहन... लड़कियों की खतरनाक लड़ाई देख बोले यूजर्स, वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget