एक्सप्लोरर

गुटकेबाज दुल्हन! अपनी शादी में दुल्हन ने पीटा कूटा और फांक लिया मावा, वायरल हो रहा वीडियो

दुल्हन पर्स से बड़ी शालीनता से एक गुटखे का पाउच निकालकर फाड़ती है, जैसे लिपस्टिक लगाने जा रही हो. फिर क्या, स्टाइल में गुटका मुंह में डालती है और पूरे आत्मविश्वास से फांक जाती है.

शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है. लाल जोड़ा, मेहंदी लगे हाथ, चूड़ा-बिचुए की खनक और चेहरे पर शर्मीली मुस्कान. लेकिन जनाब, इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें दुल्हन शर्म से नहीं, गुटके के स्वाद से लाल हुई बैठी है. जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक दुल्हन का जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूरी साज-सज्जा और भारी भरकम लहंगे में सजी-धजी स्टेज पर बैठी है. इसी दौरान पर्स से बड़ी शालीनता से एक गुटखे का पाउच निकालकर फाड़ती है, जैसे लिपस्टिक लगाने जा रही हो. फिर क्या, स्टाइल में गुटका मुंह में डालती है और पूरे आत्मविश्वास से फांक जाती है, मानो कह रही हो "दुल्हन हूं, देवी नहीं!"

शादी में गुटका फांकती दिखी दुल्हन

वीडियो की शुरुआत होती है एक सुंदर से वेडिंग स्टेज से. बैकग्राउंड में शादी का म्यूजिक बज रहा है, फूलों की सजावट है और कैमरा दुल्हन की ओर जूम करता है. पहली नजर में लगता है कि कोई शाही रॉयल ब्राइड बैठी है, जो शायद अगला पोज देगी या दूल्हे के आने का इंतजार कर रही है. लेकिन तभी दुल्हन की आंखें इधर-उधर देखती हैं, पर्स से एक पाउच निकालती हैं और फिर बेहद प्रोफेशनल अंदाज में उसे चीरती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Studentgyaan (@studentgyaan)

अगली क्लिप में वो बड़े ठाठ से गुटका मुंह में रखती हैं और चबाते हुए कैमरे की तरफ ऐसे देखती हैं जैसे कह रही हों “तस्वीरें बाद में खींच लेना, पहले मुंह का स्वाद सही करना है.” लोगों की नजरें जहां उसके जोड़े की खूबसूरती पर होनी चाहिए थीं, वहीं अब सबकी निगाहें उसकी गुटका वाली स्टाइल पर अटक गई हैं. चूड़ा, मेहंदी, लहंगा और गुटका सब एक ही फ्रेम में.

यह भी पढ़ें: Rapido वाले ने बीच सड़क महिला को जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को Studentgyaan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भगवान मेरे दोस्त को भी ऐसी ही बीवी देना. एक और यूजर ने लिखा...वाह, ये हुई ना बात दुल्हन वाली. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गुटकेबाज दुल्हन है, दूल्हा तो इससे भी बड़ा वाला होगा.

यह भी पढ़ें: जब शॉपिंग पर निकला शेर! सुपर मार्केट में घुस मीट के पैकेट पर डाला डाका, स्टोर में मची अफरा तफरी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
फूट फूटकर रोए दीपक कलाल...ध्रुव राठी को लेकर खूब बहाए आंसू
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो
दोस्त डिटेन हुए तो खुद पुलिस में बैठ गया युवक, देखें वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget