एक्सप्लोरर

पापा की परी हवा में उड़ी! सड़क पर बीवी के साथ टहल रहे शख्स को टक्कर मार उड़ा ले गई लड़की

अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक कर रहे एक शख्स को ये लड़की पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि बेचार हवा में कई फीट उछल जाता है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Trending Video: पापा की परियों के आपने सोशल मीडिया पर कई सारे वीडियो देखे होंगे, जहां वो अपनी हरकतों से लोगों की नाक में तो दम करती ही है तो कई बार लोगों की जान लेने का सबब भी बन जाती है. हाल ही में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्कूटर पर सवार होकर अपने नए शिकार पर निकली है. खास बात तो ये है कि पापा की परी को अपना शिकार मिल भी जाता है और वो झट से उसे अपने साथ उड़ा ले जाती है. जी हां, अपनी पत्नी के साथ इवनिंग वॉक कर रहे एक शख्स को ये लड़की पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारती है कि बेचार हवा में कई फीट उछल जाता है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है जिस पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

लड़की ने पत्नी के साथ टहल रहे शख्स को मारी जोरदार टक्कर

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स अपनी पत्नी के साथ सुकून से घूम रहा है. दिन भर दुकान और ऑफिस में माथा फोड़ी करने के बाद इंसान घर पहुंचता है, खाना खाता है और फिर सुकून खोजने के लिए नाइट वॉक या इवनिंग वॉक पर निकल पड़ता है. ऐसा ही कुछ इस शख्स ने भी शायद सोचा हो. लेकिन उसे क्या पता था कि एक पापा की परी उसके सुकून की लंका लगाने के लिए उसका पीछा करते हुए आ रही है. बस फिर क्या था, शख्स अपनी पत्नी का हाथ पकड़े सुकून से घूम ही रहा होता है कि पीछे से पापा की परी आकर उसे जोरदार टक्कर मार देती है.

हवा में उड़ा शख्स

टक्कर मारने के बाद वहां का नजारा ऐसा होता है जैसे वहां किसी के परखच्चे उड़ गए हों. बेचारी बीवी अपने पति की टक्कर के बाद सड़क किनारे खड़ी कार में जाकर घुस जाती है, तो वहीं पति बेचारा पापा की परी के साथ हवा की सैर करने निकल पड़ता है जो कि जल्द ही गुरुत्वाकर्षण की वजह से जमीन पर आ गिरता है. वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

यह भी पढ़ें: 'गाना सुनकर सिर फोड़ लेंगे आप...' न बोल समझ आ रहे न सिंगर, फिर भी झूम रहे लोग; वायरल हो रहा वीडियो

यूजर्स ने जमकर लताड़ा

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इसलिए कहते हैं पापा की परियों को गाड़ी नहीं देनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा...पापा की परी तो आज सच में उड़ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बेचारा पति, क्या सोचकर निकला था, क्या हो गया.

यह भी पढ़ें: तू भाई नहीं फरिश्ता है! अपनी बहन को कंधे पर लादे स्कूल ले जाता नन्हा सा भाई, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Flood Viral Video: बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
बाढ़ में बहे सिलेंडर लूटने के लिए पानी में उतरी पब्लिक, वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा
Viral Video: मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
मुंबई में हुई इतनी बारिश कि तैरते-तैरते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई मछलियां, वीडियो वायरल 
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा
एक के बाद एक टू व्हीलर को टक्कर मार भागा थार ड्राइवर- इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget